mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाते हुए भाजपाइयों ने काटा केक।

बाराबंकी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस हैदरगढ़ के लोक निर्माण विभाग निरीक्षण गृह परिसर में पूर्व विधायक सुन्दरलाल दीक्षित द्वारा आयोजित समारोह में केक काटकर धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक तिलोई राजा मयंकेश्वर शरण सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि विश्व पटल पर देश को गौरवशाली स्थान दिलाने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के दीर्घ आयु जीवन की कामना करता हूँ व ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उनके नेतृत्व में देश विश्व गुरु बनने की राह पर निरन्तर गतिमान रहकर कामयाबी प्राप्त करे ।देश के अन्तिम पायदान के लोगों के प्रति सदैव चिंतित रहने वाले और उनके उत्थान के लिये विभिन्न लाभकारी योजनाओं के माध्यम से कार्य करने वाले मोदी के नेतृत्व में देश गौरवशाली इतिहास लिख रहा है, आज़ादी के बाद से सत्तर सालों में जो कार्य नहीं हो पाये थे उन्हें मोदी जी के प्रयासों ने साकार रूप दिया है।

पूर्व विधायक सुन्दर लाल दीक्षित ने मुख्य अतिथि सहित सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया व प्रधानमंत्री  के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाये जाने के लिये धन्यवाद दिया। पूर्व विधायक  दीक्षित ने प्रधानमन्त्री के जन्मदिन के अवसर पर सभी को केक खिलाकर बधाई दी। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एच.के.शुक्ला, सुधीर सिंह प्रमुख पूरे डलई, राजकुमार झुनझुनवाला, प्रेमनरायन दीक्षित, बचान रावत, शिवकुमार चतुर्वेदी, स्कन्द तिवारी सहित काफ़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।

रिपोर्ट- प्रदीप पांडेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *