बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी यमुना प्रसाद के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-3 अभियान के तहत बाराबंकी पुलिस द्वारा “नारी सुरक्षा, नारी जागरूकता व नारी स्वावलंबन” हेतु महिलाओं/बालिकाओं को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है ।
उक्त के क्रम में आज महिला थाना प्रभारी शिखा सिंह के नेतृत्व में थाना मसौली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बड़ा गांव में महिलाओं/बालिकाओं के सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नारी सुरक्षा, नारी जागरूकता व नारी स्वावलंबन हेतु आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित समस्त महिलाओं/बालिकाओं को आत्म सुरक्षा संबंधी टिप्स दिए।
इसके अलावा सुरक्षा से सम्बन्धित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्प लाइन), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1076 (मुख्यमन्त्री हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा), आदि सेवाओं का प्रचार प्रसार किया गया।
रिपोर्ट-सरदार परमजीत सिंह