mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी: मोबाइल एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न, जिलाध्यक्ष चुने गए मनीष निगम।

बाराबंकी।जनपद बाराबंकी में मोबाइल एसोसिएशन की एक बैठक रामनाथ काम्प्लेक्स ,नाका सतरिख पर आयोजित हुई ,जिसमे सर्वसम्मति से मनीष निगम को जिलाध्यक्ष , आफताब जुबेरी को जिलामहामंत्री ,आबिद अली को जिला सचिव , मोहम्मद नाज़िर को जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया।

पूरे देश मे मोबाइल व्यापारियों के लिए संघर्ष करने वाले संघठन “आल इंडिया मोबाइल रिटेलर एसोसिएशन” (AIMRA)के प्रदेश अध्यक्ष श्री नीरज जोहर ने ज़ूम मीटिंग के जरिये मोबाइल व्यापारियों को संबोधित किया और मनीष निगम को जोनल वाईस प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी भी सौपी, इस मौके पर मनीष निगम ने कहा कि मोबाइल व्यापारियों के हितों की लड़ाई के लिए हमेशा संघर्ष करेंगे।

जिला महामंत्री आफताब जुबेरी ने कहा कि सभी दुकानदारो को एक जुट होना पड़ेगा तभी संघटन को शक्ति मिलेगी और कंपनियों की मनमानी ,और ऑनलाइन बिक्री पर रोक लगाई जा सकेगी , इस मौके पर आबिद अली ने व्यापारियो को संबोधित करते हुए कहा कि सप्ताह में एक दिन बंदी जरूर करे , जिससे परिवार को भी समय दिया जा सके।

इस मौके पर मो नाज़िर ने कहा कि हमारा संघटन किसी कंपनी का विरोध नही करता है ,सिर्फ कंपनियों की ऑनलाइन/ऑफ लाइन की पालिसी का विरोध करता है जिससे मोबाइल व्यापार धीरे धीरे खत्म होने की कगार पर पहुँच गया है

इस मौके पर सत्यम अवस्थी ,मो मुईद ,मो इमरान ,मो रफीक ,नियाज़ अहमद ,मो कफील , ज़ीशान , पिंकू , संग्राम यादव , आदि लोग उपस्थित रहे

रिपोर्ट- नितेश मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *