बाराबंकी: यातायात के नियमो के पालन तथा मिशन शक्ति के तहत बालिकाओ/महिलाओ को किया गया जागरूक

बाराबंकी। यातायात माह नवम्बर-2020 के अन्तर्गत यातायात नियमों के पालन तथा बालिकाओं/महिलाओं के विरुद्ध घटित होने वाले अपराधों एवं उनके उत्पीड़न के रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान “मिशन शक्ति” के अन्तर्गत बाराबंकी पुलिस द्वारा थाना दरियाबाद क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्कूलों/कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित कर छात्र/छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी के निर्देशन में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन हेतु अभियान “मिशन शक्ति” तथा यातायात नियमों के पालन हेतु यातायात माह चलाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत  क्षेत्राधिकारी नगर  सीमा यादव तथा प्रभारी यातायात रितेश कुमार पाण्डेय द्वारा थाना दरियाबाद क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों/कालेजों में छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों व मिशन शक्ति के सम्बन्ध में जागरुक किया गया एवं उन्हे स्वावलम्बी बनने हेतु प्रेरित किया गया।

महिलाओं व बच्चियों को शासन-प्रशासन द्वारा महिला उत्थान हेतु चलाई जा रही विभिन्न नीतियों/कल्याणकारी योजनाओं के साथ ही 1090(वूमेन पॅावर लाइन), 181(महिला हेल्प लाइन), 1076(मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112(पुलिस आपातकालीन सेवा), 108(एम्बुलेंस सेवा), एवं 102(स्वास्थ्य सेवा), 1098(चाइल्ड हेल्प लाइन) की उपयोगिता के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गयी एवं जनपद के सभी थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के सम्बन्ध में भी जानकारी दी गयी। इसके साथ ही यातायात नियमों के पालन हेतु लोगों को जागरूक किया जा रहा है। तथा नियमों के उल्लघंन करने वाले के विरुद्ध चालान/शमन की कार्यवाही भी की जा रही है।

रिपोर्ट- नितेश मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *