बाराबंकी: राम मंदिर के लिए साढ़े चार लाख की राशि समर्पित की।

बाराबंकी। अयोध्याधाम में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए चल रहे लिए समर्पण अभियान में बड़ी संख्या में दान दाताओं का जुड़ना जारी है।निधि संग्रह करने के लिए ग्यारह-ग्यारह सदस्यों की दर्जनों टोलिया नगर में घर-घर सम्पर्क कर रही हैं।

नगर के आवास विकास कॉलोनी में रविवार को नवाबगंज ईंट भट्ठा समिति के पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से चार लाख इक्यावन हजार रुपये धनराशि की चेक मन्दिर निर्माण हेतु समर्पित की।नगर अभियान प्रमुख सन्तोष सिंह ने सभी पदाधिकारियों को समर्पण राशि की रसीद सौंपी।

नगर अभियान प्रमुख सन्तोष सिंह ने कहा कि समर्पण अभियान सिर्फ निधि संग्रह के लिए ही नहीं अपितु जन जन के संग्रह का भी है। उन्होने कहा कि राम मंदिर जन-जन का मंदिर होगा।राष्ट्र निर्माण का प्रतीक होगा।

समर्पण करने वालों में ईंट भट्टा एसोसिएशन के अध्यक्ष शेषमणि तिवारी,महामंत्री चरण आहूजा,बबलू वर्मा, मनीष रायतानी,मोहित यादव मौजूद रहे।

रिपोर्ट- नितेश मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *