mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी: लॉकडाउन में फ़ोन के माध्यम से ले डॉक्टर्स से परामर्श! डीएम के निर्देशन में तैयार हुई कार्य योजना, मोबाइल नंबर जारी

बाराबंकी: कोविड-19 के दृष्टिगत जनपद में आमजन की विभिन्न बीमारियों के त्वरित उपचार के लिए प्रशासनिक स्तर से आईएमए के डॉक्टरों से सहयोग लिया जा रहा है ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य सेवा से संबंधित समस्या का सामना न करना पड़े तथा विशेषज्ञ डॉक्टरों के माध्यम से तत्काल बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराई जा सके। जिलाधिकारी डॉ0 आदर्श सिंह के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा डॉक्टरों से परामर्श लेने तथा चिकित्सीय सेवा प्रदान करने के संबंध में विस्तृत कार्य योजना तैयार कर ली गई है।

लॉक डाउन के दौरान लोगों को घरों में ही रहने की अपील की जा रही है। ताकि कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इस दौरान विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त लोगों को भी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने एवं परामर्श के लिए जनपद में आईएमए से जुड़े डॉक्टरों में नेत्र रोग विशेषज्ञ, ऑर्थो सर्जन, बाल रोग विशेषज्ञ, नाक कान गला विशेषज्ञ एवं फिजीशियन आदि की सहभागिता सुनिश्चित कराई जा रही है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी के एस चौहान ने बताया कि मरीजों को नाक, कान, गला विशेषज्ञ डाॅ0 विवेक वर्मा 8173000441 (10:00 am से 12:00 pm तक) , डाॅ0 सुधीर वर्मा एमएस जनरल सर्जन 9415048787 (01:00 से 3:00 pm ) , डाॅ0 संतोष सिंह एमएस आर्थोपेडिक्स (हड्डी रोग) 9415026189 (11 :00 am से 2:00 pm ) , डाॅ0 आरके सिंह फिजीशयन 9415377700 (01:00 pm से 3:00 pm) , डाॅ0 दीपक श्रीवास्तव एमएस आर्थोपेडिक्स 8400454820 (12:00 से 2:00 pm ) , डाॅ0 प्रवीन कुमार नेत्र रोग विशेषज्ञ 9453038851 (10:00 am से 04:00 pm) , डाॅ0 आलोक वर्मा बाल रोग विशेषज्ञ 9839503675 (04:00 pm से 05:00 pm) , डाॅ0 आरएस गुप्ता फिजीशियन 7080173915 (10:00 am से 08:00 pm ) , डाॅ0 संदीप बुधवर न्यूरो साइकेट्रिस्ट 9721653738 (06:00 pm से 08:00 pm ) , डाॅ0क्यू आजमी जनरल सर्जन 8601232840 (11:00 am से 04:00 pm) , डाॅ0 एस के जैन जनरल सर्जन 9415075550 (09:00 am से 09:00 pm ) , डाॅ0रोहित अग्रवाल आर्थोपेडिक्स 8604530015 (11:00 am से 01:00 pm ) , डाॅ0डीबी सिंह ईएनटी 9415742550 (11:00 am से 02:00 pm) को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उन्होंने बताया कि संबंधित डॉक्टर फोन के माध्यम से परामर्श सेवा कराएंगे तथा मरीज की स्थिति के अनुसार उन्हें चिकित्सालय अथवा आवश्यक जांच हेतु भी परामर्श एवं उपचार प्रदान करेंगे।

रिपोर्ट- नितेश मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *