mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी: सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन, जिलाधिकारी ने सुनी समस्याएं।

बाराबंकी। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की श्रृंखला के अन्तर्गत माह जनवरी , 2021 के प्रथम मंगलवार को तहसील रामसनेहीघाट में जिलाधिकारी डाॅ0आदर्श सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 102 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। मौके पर 04 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व विभाग से सम्बन्धित 48 प्रार्थना पत्र, पुलिस विभाग से सम्बन्धित 27 प्रार्थना पत्र, विकास विभाग से सम्बन्धित 10 प्रार्थना पत्र, शिक्षा विभाग से सम्बन्धित 02 प्रार्थना पत्र तथा अन्य विभागों से सम्बन्धित 15 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए।

जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह ने इस अवसर पर समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जन सामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार एवं शासन बहुत ही गंभीर है। अतः समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण शासन एवं सरकार की मंशा को स्पष्ट रूप से समझें और उसी के अनुरूप तहसील दिवस में जो शिकायतें प्राप्त हुई हैं सभी संबंधित शिकायतों का निराकरण पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय अवधि के भीतर करना सुनिश्चित करें ।

उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को यह भी स्पष्ट किया है कि प्राप्त शिकायतों में अधिकारियों के द्वारा मौके पर जाकर गुणवत्ता पूर्वक शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित कराया जाएगा, इस कार्य में किसी भी स्तर पर शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों को लेकर सभी अधिकारीगण गंभीरता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित करें ।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक डाॅ0अरविन्द कुमार चतुर्वेदी, जॉइन्ट मजिस्ट्रेट दिव्यान्शु पटेल , उप कृषि निदेशक अनिल सागर , पीओ डुडा , जिला प्रोबेशन अधिकारी, अपर जिला सूचनाधिकारी, सहित सम्बन्धित समस्त विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट – नितेश मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *