mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी: ससुर ने अपनी बहू को बेचा! बेटे ने पुलिस से की शिकायत।

बाराबंकी: जनपद में रिश्ते को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है जिसमें एक ससुर ने अपनी बहू का सौदा ₹80000 में कर दिया और अपनी बहू को गैर प्रांत से आए लोगों को बेच दिया जिसकी सूचना बेटे ने पुलिस को उपलब्ध कराई पुलिस की सक्रियता के चलते बेची गई युवती को सकुशल बरामद कर लिया है।

पूरा मामला महिला थाना बाराबंकी के है जहाँ रात को वादी प्रिन्स वर्मा पुत्र चन्द्रराम वर्मा निवासी मल्लापुर थाना रामनगर द्वारा सूचना उपलब्ध कराई कि उसकी पत्नी को उसके पिता चन्दराम वर्मा और गांव के ही रामू गौतम एवं रामू गौतम के साले ने मिलकर गुजरात के साहिल पंचा और उसके साथ आये लोगों को 80,000/- हजार में बेच दिया है तथा मेरी पत्नी को ले जाने के लिए गुजरात से आये लोग रेलवे स्टेशन बाराबंकी पर खड़े है। इस सूचना पर महिला थाना में मु0अ0स0-12/2021 धारा 370(1) भादवि पंजीकृत किया गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जनपद के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद द्वारा घटना में संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी डॉ0 अवधेश सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री सीमा यादव के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम व महिला थाना की संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया। सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक महिला थाना के नेतृत्व में गैर प्रान्त से आये 08 अभियुक्तगण क्रमशः साहिल पंचा पुत्र अजय भाई पंचा, पप्पू भाई शर्मा पुत्र स्व0बाबूराम शर्मा, अपूर्व पंचा पुत्र विजय भाई पंचा, गीता बेन पत्नी अजय भाई, नीता बेन पत्नी बाबूलाल, शिल्पा बेन पत्नी प्रवीन कुमार पंचाल, राकेश पुत्र भरत पटेल व अजय भाई पंचा पुत्र रणछोड़ पंचा निवासीगण आडेव आदिनाथ नगर थाना उमेडा जनपद अहमदाबाद (गुजरात) को रेलवे स्टेशन बाराबंकी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से प्रिन्स वर्मा की पत्नी को सकुशल बरामद किया गया।

प्रकरण में पूछताछ से प्रकाश में आया कि प्रिन्स वर्मा गाजियाबाद में टैक्सी चलाता है और यो यो एप के माध्यम से वादी प्रिन्स वर्मा असम की एक लड़की से बात करता था और वर्ष 2019 में लड़की और प्रिन्स वर्मा ने बाराबंकी में मन्दिर में शादी कर ली और पत्नी को लेकर गाजियाबाद चला गया। मल्लापुर थाना रामनगर निवासी रामू गौतम लॉकडाउन में अहमदाबाद(गुजरात) से घर आया था और इसी बीच रामू गौतम ने चन्द्र राम वर्मा से अहमदाबाद गुजरात का एक साथी साहिल पंचा के बारें में बताया कि उसकी शादी नहीं हो रही है और वह शादी कराने पर पैसे देने की बात चन्द्र राम वर्मा से बतायी तो चन्द्र राम वर्मा ने रामू गौतम से अपनी बहू को बेच देने की बात कही जिसके बाद चन्द्र राम वर्मा ने प्रिन्स वर्मा से अपनी तबियत खराब होने एवं बहू को गाजियाबाद से घर भेजने की बात कही जिस पर वादी ने अपनी पत्नी को गाजियाबाद से घर भेज दिया।

इधर रामू गौतम ने साहिल पंचा को पैसे देने और शादी कराने के लिए बाराबंकी बुलाया और उसी दिन ही साहिल पंचा आदि लोग लखनऊ पहुंच गए है और अगले दिन रामू गौतम रामनगर बुलाकर मीरापुर साईं क्लीनिक के पास बदोसराय रोड एक कमरे में रूकवाता है।

चन्द्र राम वर्मा और रामू गौतम ने साहिल पंचा से 40,000/-रूपये नकद लिया तथा 20,000/-रूपये चन्द्रराम वर्मा ने प्रिन्स वर्मा के बैंक खाते में डलवा दिया जब प्रिन्स ने पैसे के बारे में अपने पिता से पूछा तो उसने बताया कि बाद में बता देगें। इधर प्रिन्स की पत्नी रामू गौतम के घर पर रूकी थी तो चन्द्र राम वर्मा और रामू गौतम ने उससे कहा कि यह लोग गाजियाबाद जा रहे है इनके साथ चली जाओ ये लोग तुमको प्रिन्स के पास छोड़ देगें ।

इसी बीच प्रिन्स वर्मा की पत्नी को बेचने की बात उसके जीजा से पता चलती है तो प्रिन्स वर्मा भी घर आ जाता है औऱ अपनी पत्नी को तलाश करता है तो घर पर न तो उसके पिता चन्द्र राम वर्मा मिलते है और न रामू गौतम। खोजबीन करता हुआ प्रिंस रामनगर टैक्सी स्टैण्ड पर पंहुचता है जहाँ उसे पता चलता है कि कुछ लोग बाहर के आये है और बाराबंकी गये है। इस पर प्रिन्स वर्मा बाराबंकी आता है तो पता चलता है कि उसकी पत्नी को उसके पिता चन्द्र राम वर्मा और रामू गौतम ने बेच दिया है।

महिला थाना पुलिस टीम द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए प्रिन्स वर्मा की पत्नी को सकुशल बरामद किया गया तथा खरीदने आये अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त चन्द्रराम वर्मा एवं रामू गौतम की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन कर प्रयास किया जा रहा है।

रिपोर्ट- नितेश मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *