mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी: साइबर अपराध बचाव टीम व चाइल्ड लाइन टीम द्वारा जागरूकता अभियान आयोजित

बाराबंकी। आज पुलिस अधीक्षक बाराबंकी यमुना प्रसाद के निर्देशन में प्रभारी साइबर सेल रमाकान्त भारती के नेतृत्व में साइबर सेल टीम द्वारा थाना जैदपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अंदका के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में साइबर क्राइम जागरूकता हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं व टीचिंग स्टाफ व गांव की महिलाओं सहित आमजन को जागरूक किया गया। साइबर सेल बाराबंकी पुलिस टीम द्वारा विद्यालय में उपस्थित समस्त लोगों को सोशल मीडिया पर प्राइवेसी सेटिंग्स से खुद को सुरक्षित करने, अपना बैंक खाता या कोई निजी डिटेल शेयर न करने, लॉटरी स्कैम जैसे ईमेल, मैसेज और फोन कॉल का जवाब न देनें एवं अनवेरिफाइड/अज्ञात स्रोतों से ऐप्स डाउनलोड करने से बचनें आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साइबर अपराध की शिकायतों की रिपोर्ट हेतु गृह मंत्रालय के राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (https://cybercrime.gov.in) एवं टोल फ्री नम्बर 155260 पर तुरन्त कॉल करने के सम्बन्ध में भी विस्तृत रूप से बताया गया।

इसी के क्रम में मिशन शक्ति कार्यक्रम के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक जियालाल द्वारा बच्चों को मिशन शक्ति के बारे में व मा0 मन्त्री द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। प्रभारी निरीक्षक एच0टी0यू0 शमानाज सिद्दीकी द्वारा नारी सुरक्षा, नारी जागरूकता, नारी स्वावलंबन हेतु कार्यक्रम में उपस्थित समस्त महिलाओं/बालिकाओं को सुरक्षा सम्बन्धी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों 1090(वूमेन पावर लाइन),181(महिला हेल्प लाइन),108(एम्बुलेंस सेवा),1076(मुख्यमंत्री हेल्पलाइन),112(पुलिस आपातकालीन सेवा),1098(चाइल्ड हेल्पलाइन),102(स्वास्थ्य सेवा), घरेलू हिंसा, महिला उत्पीडन,बाल विवाह,बाल श्रम, भिक्षावृत्ति व महिला हेल्प डेस्क आदि के बारे में विस्तार से बताया गया।

रिपोर्ट- सरदार परमजीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *