बाराबंकी: हैवानियत की शिकार बेटियो को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी हर कुर्बानी देकर लडाई लडेगी- तनुज पुनिया

बाराबंकी। कांग्रेसी नेता तनुज पुनिया ने कहा कि हाथरस की बेटी के परिवारजनो से मिलने जा रहे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ  पुलिस द्वारा की गयी धक्का मुक्की ने साबित  कर दिया है कि योगी सरकार की पुलिस निरंकुश हो गयी  है, उसकी सरपस्ती में अपराधी दरिन्दे फल फूल रहे है। सरकार पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश की प्रभारी  प्रियंका गांधी को तत्काल रिहा करे और हाथरस में हैवानियत की शिकार दिवंगत बेटी के परिवारजनो से मिलने की इजाजत दे और धक्का मुक्की, लाठी चार्ज के जिम्मेदार पुलिसकर्मियो पर कार्यवाही करे।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष तनुज पुनिया ने आज गैंगरेप की पीडिता दिवंगत हाथरस की बेटी के परिजनो से मिलने जा रहे थे। कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी तथा धक्का मुक्की के विरोध में कांग्रेसजनो के साथ अपनी गिरफ्तारी देने से पूर्व व्यक्त की।

प्रदेश उपाध्यक्ष तनुज पुनिया ने कहा कि योगी सरकार तथा हाथरस प्रशासन ने जुल्म की सारी हदे पार कर दी एक बाप को अपनी हैवानियत की शिकार दिवंगत बेटी का अन्तिम संस्कार करने का हक छीन लेना साबित करता है कि सरकार बरतानिया हूकुमत से भी जुल्म के मामले में आगे बढ गयी है लेकिन कांग्रेसजन इनके जुल्म से डरने वाले नही है उनकी न्याय की लडाई चलती रहेगी।

तनुज पुनिया ने कांग्रेसजनो के साथ नाका सतरिख चौराहे पर राहुल गांधी व प्रियंका गांधी की रिहाई की मांग तथा घटना के दोषियो के खिलाफ कार्यवाही को लेकर जोरदार सरकार विरोधी प्रदर्शन करके गिरफ्तारी दी।

गिरफ्तारी देने वालो में मुख्यरूप से नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा, इरफान कुरैशी, सिकन्दर अब्बास रिजवी, रामानुज यादव, अजय रावत, मुईनुद्दीन अंसारी, सै0 सुहेल, अतीक अहमद सद्दन, सना मुही, अफाक अली, राजेन्द्र सोनी, प्रीति शुक्ला, जिया-उर-रहमान खान, जयन्त गौतम, विजयपाल गौतम, अमित गौतम, नेता इस्रारूल हक, तस्लीमन खान, निशान्त रस्तोगी, मो0 अल्ताफ, अरशद अहमद, बब्लू गौतम, प्रदीप मौर्या, रामहरख रावत, अम्बरीश रावत आदि लोग थे।

रिपोर्ट प्रदीप कुमार पांडेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *