mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी: भाजपा सरकार की नीतियों पर आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी ने दिया ज्ञापन।

बाराबंकी। आज जिलाध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी व पूर्व सदस्य योजना समिति उत्तर प्रदेश शासन के चौधरी फरजान उस्मानी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी बाराबंकी को दिया।

उन्होंने अपनी मांगे रखते हुए बताया की इन दिनों हर तरफ अराजकता का माहौल है।किसान बदहाली का शिकार है।सरकार अभी तक गन्ना किसानों का बकाया अदा नहीं कर सकी है।जिसके चलते हजारों किसान तंगहाली में आत्महत्या तक कर चुके हैं और देश का नौजवान बेरोजगार है।शिक्षित युवाओं को बंधुआ मजदूर बनाने का प्रयास उत्तर प्रदेश सरकार कर रही है।युवाओं के शोषण की इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से निरस्त कराने की मांग की गई है।

अपनी बात को रखते हुए उन्होंने बताया कि समाजवादी सरकार के समय बुनकरों के कल्याण में उनकी आर्थिक मजबूती के लिए बिजली फ्लैट रेट पर देने का निर्णय लिया गया था।लेकिन भाजपा सरकार ने जनवरी 2020 में यह सुविधा खत्म कर दी है,बल्कि बुनकरों को पुराने बकाया के नाम पर भी प्रताड़ित किया जा रहा है।योगी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस मित्र तो नहीं बन सकी लेकिन अपराध में लिप्त है।अपराधियों में पुलिस का खौफ नाम मात्र भी नहीं बचा हालत इतनी बुरी है कि पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी अपराधिक साजिशों में शामिल है।प्रदेश में जानमाल की सुरक्षा नहीं रह गई हैं।महिलाएं और बच्चियां दुष्कर्म का शिकार हो रही हैं।हत्या,लूट,अपहरण का बाजार गर्म है। ऐसे में जनता किस से न्याय की आशा करें।

इस मौके पर चौधरी फरजान उस्मानी के साथ श्रवण यादव,करन कुमार मिश्रा और पार्टी के अनेक सदस्य शामिल थे।

रिपोर्ट-सरदार परमजीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *