बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों,वांछित अभियुक्तों,वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस द्वारा 04 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा 19 अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग की कार्यवाही की गयी।
जिसके क्रम में थाना देवा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 495/2020 में वाँछित अभियुक्त त्रिभुवन नरायण पाण्डेय पुत्र रामधारी पाण्डेय निवासी अरहरिया गौरी थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ हालपता विजयन्त खण्ड थाना गोमतीनगर जनपद लखनऊ को थाना देवा पुलिस टीम द्वारा आज गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
इसी के क्रम में थाना रामनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 254/2021व 7 सीएलए एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्तगण सुभाष पुत्र रामकुंवारे व उदित नरायन सिंह पुत्र रामशंकर सिंह निवासीगण मनौरा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को आज गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी।
इसी के क्रम में थाना लोनीकटरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 108/2021 में वाँछित अभियुक्त आशीष कुमार सिंह पुत्र स्व0 विजय कुमार सिंह निवासी 1/336 वरदानखण्ड गोमती नगर विस्तार लखनऊ को थाना लोनीकटरा पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
रिपोर्ट- मोहित शुक्ला