mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बॉलीवुड नशाखोरी कांड के बाद ड्रग्स कानूनों को कठोर बनाने की अमित शाह ने दिए संकेत!

अमित शाह बोले : बॉलीवुड में ड्रग्स खतरे के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक इंटरव्यू में आने वाले दिनों में इस क्षेत्र में बड़े बदलाव करने के मजबूत संकेत दे दिए हैं।

दरअसल शनिवार को नेटवर्क 18 को दिए एक इंटरव्यू में गृहमंत्री शाह ने बॉलीवुड व ड्रग्स के विषय पर कहा कि वह दोनों को जोड़ना नहीं चाहते हैं।

ड्रग्स के मुद्दे पे उन्होंने बेबाकी से जवाब देते हुवे कहा कि “मुझे लगता है कि ड्रग्स और बॉलीवुड को एक साथ नहीं देखा जाना चाहिए। ड्रग्स एक खतरा है और इसे जितना जल्द हो सके उतना जल्द खत्म किया जाना चाहिए। हमने डेढ़ दो साल में कई मजबूत कदम उठाए हैं और नतीजे भी अच्छे मिले हैं।”

गृहमंत्री ने ड्रग्स खतरे को लेकर इसके खिलाफ मजबूत बदलावों को लागू करने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि “इतना आश्वस्त करना चाहता हूं कि मोदी सरकार में भारत के अंदर ड्रग्स का कारोबार करने वालों के लिए बहुत दिक्कतें आएंगी। इसकी जाँच के लिए सरकार कानूनी और बुनियादी ढांचे में बदलाव कर रहे हैं।”

आगे उन्होंने कहा कि, “आने वाले दिनों में जब आप देश से ड्रग्स के खतरे को खत्म करने के लिए बुनियादी ढांचे, कानूनी प्रावधानों और श्रमशक्ति की जांच करेंगे तो आने वाले दिनों में एक बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।”
मतलब साफ है की सरकार भी ड्रग्स वाले मामले को बहुत गहराई से लेकर चल रही है क्योंकि बॉलीवुड में जैसे एक के बाद एक खुलासे हो रहे ड्रग्स को लेकर वो बहुत ही निंदनीय है और इसपे उचित कारवाई की भी जरूरत है हमारे देश के युवा पीढ़ी के लिए।

रिपोर्ट – प्रणब उपाध्याय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *