भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह का हुआ स्वागत!

बाराबंकी: भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह का अयोध्या गृह जनपद जाते समय सफेदाबाद हनुमान मंदिर के पास भाजयुमो के जिलाध्यक्ष रोहित सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ हर्षवर्धन का जोरदार स्वागत किया।

प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला समय युवाओं का है 2022 के चुनाव में युवाओं की बहुत बड़ी भूमिका रहेगी 2022 उत्तर प्रदेश के चुनाव में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पुनः भाजपा की सरकार बनना तय है सभी युवा पूरी तन्मयता के साथ लगे हुए है स्वागत में लगे सभी युवाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर दिनेश सिंह, भानु यादव,सत्या पंडित,हिमालय जयसवाल, मनीष चौहान, राहुल गोस्वामी, हरिकेश पंडित,शैलेंद्र प्रताप सिंह,मनोज वर्मा,मोहन यादव,दीपक वर्मा,प्रिंस कनौजिया, लवकुश शर्मा,उदित लोधी,श्याम रावत सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

रिपोर्ट- सरदार परमजीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *