mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों के चलते पतन की शुरुआत हो चुकी है – तनुज पुनिया

12 जनवरी प्रदेश के मुख्यमंत्री आवाम से लगातार झूठ बोल रहे है वहीं इनकी सरकार के वरिष्ठ मंत्री के इस्तीफे ने साबित कर दिया है कि भाजपा सरकार के पतन की शुरूआत हो चुकी है। महामहिम को प्रेषित पत्र ने साबित कर दिया है कि भाजपा सरकार दलितो, पिछडो किसानो , बेरोजगार नौजवानो, मध्यम श्रेणी के व्यापारियो की विरोधी सरकार है प्रदेश के मुखिया के सभी विकास के वादे झूठे है। विगत 32 वर्षो की गैर कांग्रेसी सरकारो ने प्रदेश का विकास रोक कर भाई – भाई के बीच दूरी बढाने का काम किया है। अब प्रदेश की आवाम आशाभरी निगाह से कांग्रेस पार्टी को देख रही है।

उक्त प्रतिक्रिया कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के मध्यजोन के अध्यक्ष तनुज पुनिया ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर व्यक्त करते हुये कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने किसान, नौजवान, गरीब आवाम को झूठे सपने दिखाये है इनका एक-एक झूठ अब सामने आ रहा है।

मोदी सरकार द्वारा किसान विरोधी तीन काले कानून लाना जिसकी वापसी के लिये खुले आसमान के नीचे 1 वर्ष से ज्यादा समय तक किसानो द्वारा आन्दोलन चलाना जिसमे देश के प्रधानमंत्री के अहंकार के चलते 750 से अधिक किसानो की जान चली गयी लेकिन उनकी मौत को मौत भाजपा सरकार मानने को तैयार नही हैं। देश की अन्नदाता की मौत पर मुआवजा न देना शोक संवेदना न व्यक्त करना और देश के गृहराज्य मंत्री के पुत्र द्वारा किसानो के ऊपर गाडी चढाकर हत्या कर देना साबित करता है कि देश में लोकतंत्र को खत्म करने और तानाशाही की सरकार चलाने की साजिश हो रही है।

तनुज पुनिया ने कहा कि देश के संविधान के साथ छेड-छाड, प्रजातंत्र को खत्म करने की साजिश को कांग्रेस पार्टी मूकदर्शक बनकर नही देख सकती है कांग्रेस पार्टी ने अपनी राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी की अगुवाई में नफरत, हिंसा, की राजनीति करने वालो के खिलाफ निर्णयाक लडाई छेड दी है। आज अगर प्रदेश में लडाई प्रियंका गांधी जी लड रही है तो कश्मीर से कन्याकुमारी तक गरीब, किसान, नौजवान, नफरत करने वालो के खिलाफ लडाई लडने का मोर्चा हमारे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने उठाया है।

आज प्रदेश में महिलाये सुरक्षित नही है, भाजपा सरकार के विधायक, पूर्व मंत्री उनकी अस्मत से खेल रहे है, किसान अपनी फसल कौडी के भाव बेचने को मजबूर है, बेरोजगार को रोजगार मांगने पर पुलिस की लाठियां मिल रही है आज समाज का हर वर्ग भाजपा से पीडित है। प्रदेश की जनता के चेहरो पर मुस्कान आये इसलिये 2022 के विधान सभा के चुनाव में वादो नही प्रतिज्ञा के सहारे कांग्रेस चुनाव में उतरी है। कांग्रेस पार्टी ने प्रतिज्ञा की है यदि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती है तो अन्नदाता का पूरा कर्जा माफ होगा, 20 लाख बेरोजगारो को सरकारी रोजगार मिलेगा, महिलाओ को मुफ्त बस यात्रा, साल में तीन गैस सेलेण्डर, छात्राओ को स्मार्ट फोन स्कूटी, वीरांगनाओ के नाम पर 75 दक्षता विद्यालय, किसी भी बीमारी में दस लाख तक सरकारी मुफ्त इलाज, और किसानो के घर में खुशहाली आये इसके लिये उसकी फसल धान, गेहँू को 25 सौ रूपये कुन्तल खरीदने का काम कांग्रेस पार्टी करेगी।

मध्य जोन के अध्यक्ष तनुज पुनिया नेकहा कि कांग्रेस पार्टी की प्रतिज्ञाओ को प्रदेश की आवाम ने गम्भीरता से लिया है जहां कर्जा माफ की प्रतिज्ञा और 25 सौ में धान गेहँू की खरीदारी की प्रतिज्ञा को प्रदेश के किसानो ने, स्मार्ट फोन, स्कूटी देने की प्रतिज्ञा ने छात्राओ में, 40 प्रतिशत महिलाओ नौकरी देने की प्रतिज्ञा से प्रदेश की आधी आबादी महिलाओ ने, दख लाख इलाज की, गैस सेलेन्डर की प्रतिज्ञा ने कांग्रेस पार्टी की तरफ सोचने को विवश कर दिया है। प्रियंका गांधी की यह प्रतिज्ञा जो आज जनता के दिल में हिलोरे मार रही है वह विधानसभा के मतदान के दिन तक तूफान की तरह फैलकर 10 मार्च 2022 को कांग्रेस पार्टी के पक्ष में चुनावी नतीजे आयेगे और कांग्रेस अपने दम पर प्रदेश में सरकार बनायेगी।
यह जानकारी प्रवक्ता सरजू शर्मा ने दी।

द इंडियन ओपिनियन
बाराबंकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *