भारत के प्रथम प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

इटावा। बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई। पुण्यतिथि बोलते हुए जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा की भारत की आजादी के बाद पंडित नेहरू ने भारत की प्रगति के लिए अथक प्रयास किया। भारत आजादी के समय काफी गरीब था लेकिन वह धीरे-धीरे तरक्की की राह पर आगे बढ़ा चला गया। बच्चों से लगाव के कारण उन्हें चाचा नेहरू के नाम से भी जाना गया। शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने कहा देश चाचा नेहरू को भूल नहीं सकता उन्होंने देश को आगे ले जाने के लिये बहुत काम किया। बैठक में उपस्थित जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष आरबी सिंह पाल महासचिव आलोक यादव अरुण यादव सरबर अली आसिफ जादरान संजय तोमर सुरेंद्र सिंह तोमर अश्वनी कश्यप रवि यादव आकाश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-विजयेन्द्र तिमोरी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *