भोजपुरी फिल्म बंधन टूटे ना पार्ट 2 का हुआ शुभ मुहूर्त, वाराणसी बन रहा भोजपुरी फिल्मों का केंद्र!

वाराणसी के एक निजी होटल में ‘बंधन टूटे ना’ पार्ट 2 के शूटिंग के मुहूर्त किया गया। मुहूर्त में अभिनेता प्रमोद यादव प्रेमी, मुख्य अभिनेत्री तान्या सिंह, अयाज़ खान डायरेक्टर इश्तियाक शेख बंटी व निर्मात्री अर्चना सिंह उपस्थित रहे।

मुहूर्त का पूजन निर्मात्री अर्चना सिंह ने किया। मीडिया से मुखातिब इश्तियाक शेख बंटी ने बताया कि बंधन टूटे ना मनोज तिवारी स्टारर उनके पिता ने बनाया था जिसके आगे की स्टोरी पार्ट 2 में है जिसे वो खुद डायरेक्ट कर रहे हैं। फ़िल्म में सभी नए कलाकार हैं। वहीं फ़िल्म के सभी कलाकारों ने अभिनेत्री तान्या सिंह का जन्मदिन केक काटकर मनाया।

इस मौके पर इश्तियाक शेख बंटी ने कहा कि युपी में भोजपुरी फ़िल्म को बढ़ावा मिल रहा है और इसका अलग फ़िल्म सिटी बनना चाहिए आज भोजपुरी इंडस्ट्री ने खुद को साबित किया है

यूपी बिहार में इसका बहुत स्कोप है। फ़िल्म के अभिनेताओं और अभिनेत्री ने फ़िल्म की कहानी के बारे ने खुल कर बात की और बताया कि वो फ़िल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। वहीं फ़िल्म पूरी तरीके से पारिवारिक है जिस तरह मनोज तिवारी अभिनीत ‘बंधन टूटे ना’ थी।

रिपोर्ट – पुरुषोत्तम सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *