मंत्री स्वाति सिंह ने सरकारी नौकरी के साथ-साथ खेल प्रतियोगिताओं में नाम कमाने वाले खिलाड़ी कर्मचारियों को किया सम्मानित THE INDIAN OPINION

राज्यमंत्री बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, महिला कल्याण स्वाती सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय/प्रान्तीय खेल प्रतियोगिता(पावर लिफ्टिंग) सहभागिता के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खिलाड़ी कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद बाराबंकी के द्विवार्षिक अधिवेशन का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मंत्री स्वाती सिंह ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय/प्रान्तीय खेल प्रतियोगिता में परचम लहराने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया, जि नमें डा0धर्मेन्द्र कुमार सिंह, डा0मनोज कुमार दुबे, नेहा सिंह, अजय कुमार कर्मचारी शामिल है।

राज्यमंत्री स्वाती सिंह ने महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग की सुपरवाइजर से मुलाकात की। इस दौरान स्वाती सिंह ने सभी को दीवाली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के कार्य कर रही है। सबका साथ सबका विकास के मुद्दे पर सरकार लोगों के हितों के लिए योजनाएं ला रही है। योगी सरकार जितनी योजनाएं बच्चों और महिलाओं के लिए लाई है वे बहुत अच्छी बात है। जिस तरह से बच्चों और देश के भविष्य की परिकल्पना की गई थी यह सरकार उस पर पूरी तरह खरी उतर रही है। इसके बाद मंत्री स्वाती सिंह राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद दी गई। वहां उन्होंने राष्ट्रीय खिलाड़ी कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने लोगों को सम्बोधित करते हुए बताया कि महिलाओं के हित में मोदी और योगी सरकार अच्छा काम कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि हर क्षेत्र में इस संगठन में भी महिलाओं की भागीदारी होनी चाहिए।
इस दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के डाॅ0आरपी सिंह विसेन मंत्री, राजा राम संरक्षक, शोभनाथ, आरसी वर्मा, केके सिंह, जेपी नायक, पूनम अध्यक्ष मातृ शिशु कल्याण, लता वर्मा, सुनील शुक्ला अध्यक्ष लेखपाल संघ, डा0धर्मेन्द्र कुमार सिंह कोषाध्यक्ष, महेन्द्र कुमार सम्प्रेक्षक, राज कुमार वर्मा, सुरेश पाण्डेय संयोजक, प्रशान्त कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डा0नन्हे सिंह अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा संघ, अनुज कुमार सिंह सहित सम्बन्धित सभी लोग मौजूद रहे।