mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

महराजगंज: पीआरबी पुलिस पर बदमाशों ने किया हमला, हमलावरों ने पुलिस की फाड़ी वर्दी।

रिपोर्ट – कार्तिकेय पांडे

महराजगंज : यूपी के महराजगंज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के नटवा गांव में मंगलवार की देर रात कुछ बदमाशो ने पीआरवी के पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस कर्मी खुद को घिरता देख भागने लगे। इस पर बदमाशो ने दौड़ा कर उन्हें पकड़ लिया। मारते-पीटते हुए वर्दी फाड़ दी। मामले में घायल सिपाही धर्मेन्द्र पांडेय की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने छह आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। 
शांतिभंग की आशंका में नटवा गांव के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया। विवेचना के बाद पर पुलिस पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी की जाएगी। नटवा गांव में मंगलवार की रात एक युवक घर पहुंचकर हंगामा शुरूकर दिया।

इस पर युवक की मां ने डायल-112 पर फोन कर दिया। थोड़ी देर बाद पीआरवी पहुंच गई। युवक को समझाने लगी। इसी दौरान गांव के कुछ युवक पहुंच गए। पीआरवी के पुलिस कर्मी धर्मेन्द्र पांडेय व भृगुनाथ यादव से कहासुनी करने लगे पर पुलिसकर्मी तीनों आरोपितों को पकड़ कर पीआरवी में बैठाने लगे। यह देख आरोपितों के परिजन भी आ गए। पुलिस कार्रवाई का विरोध करने लगे। मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद खुद को घिरता देख पुलिस कर्मी भागने लगे। पर आरोपित व उनके परिजनों ने दौड़ाकर उन्हें घेर लिया। सिपाही की वर्दी फाड़ दी। पुलिस कर्मियों को बेरहमी से मारने-पीटने लगे। इस घटना में सिपाही धर्मेन्द्र पांडेय की अंगुली टूट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *