महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव, मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती।

रिपोर्ट – शहबाज़ अहमद

महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं। उन्‍होंने यह जानकारी स्‍वयं ट्वीट कर के दी है। अमिताभ बच्‍चन को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके पॉजिटिव आने के बाद घर के बाकी सभी सदस्यों का कोरोना टेस्‍ट किया गया है। उनकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है। 

डॉक्‍टरों ने इसकी सूचना मुंबई प्रशासन को दे दी है। प्रशासन ने उनकी कॉन्‍टैक्ट ट्रेसिंग करना शुरू कर दी है। वहीं अमिताभ ने स्‍वयं ट्वीट करके अपील की है, कि जो लोग उनके संपर्क में पिछले 10 दिन में आये हैं, वो अपना टेस्ट करवायें।

खास बात यह है कि 77 वर्षीय अमिताभ बच्‍चन का ट्वीट उन लोगों को बड़ी हिम्मत देता है, जो पॉजिटिव आने के बाद डरने लगते हैं। अमिताभ बच्चन के कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए जाने की खबर मीडिया में बड़ी खबर बनी है देश भर में उनके करोड़ों प्रशंसकों को इस खबर से निराशा हुई है उनकी उम्र ज्यादा होने की वजह से लोग उनकी सेहत के लिए चिंतित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *