mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

महिला ने बांधी राखी! एसपी ने दिलाया सुरक्षा का भरोसा

बाराबंकी: रक्षाबंधन के त्यौहार पर मान्यता है की बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनके लंबी उम्र की कामना करती हैं तो भाई अपनी बहन की सुरक्षा का भरोसा दिलाता है लेकिन जब यह राखी पूरे समाज की रक्षा करने वाले पुलिस वालों की कलाई पर बंधती है तो ऐसे में पुलिस के ऊपर एक जिम्मेदारी और बढ़ जाती है और पुलिसकर्मी भी इसे सहर्ष स्वीकार करते है और राखी का वचन निभाने का भरोसा देते है।

मौका था तहसील फतेहपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का जिसमें जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं तथा बेटियों के स्वावलंबन एवं सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम के तृतीय चरण का शुभारंभ किया गया। मिशन शक्ति के तृतीय चरण का शुभारंभ जहां क्षेत्रीय विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया और इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 75 महिलाओं को सम्मानित करने का भी कार्यक्रम किया गया।

महिलाओं तथा बेटियों के इस कार्यक्रम में रक्षाबंधन त्यौहार का भी उत्साह था और समाज को सुरक्षा देने की जिमेदारी निभाने वाले पुलिसकर्मियों के सूने हाथों पर महिलाओ ने राखी बांधी इसी क्रम में मौजूद महिला ने पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद की कलाई पर राखी बांधी इस दौरान पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने राखी बांधने वाली महिला के साथ साथ समाज की समस्त महिलाओ एवं बेटियों की सुरक्षा का भरोसा दिया।

मिशन शक्ति के तृतीय चरण के इस कार्यक्रम में समाज की रक्षा करने में अग्रिम पंक्ति की भूमिका निभाने वाले पुलिस कर्मियों को राखी बांधने का यह दृश्य वास्तव में भावुक कर देने वाला था क्योंकि पुलिसकर्मी अपने त्योहारों को ना मनाते हुए समाज के लोग उन त्योहारों को शांतिपूर्वक मना सके इसके लिए अपनी ड्यूटी पर मौजूद रहते हैं और अपने कर्तव्य का पालन करते हैं, ऐसे समय मे कलाई पर राखी बांधते समय महिलाओ ने जहाँ पुलिसकर्मियों के स्वस्थ एवं लंबी आयु की कामना की वही पुलिसकर्मियों ने उनकी सुरक्षा करने का भरोसा दिलाया।

रिपोर्ट – ब्यूरो बाराबंकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *