mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

मुकेश अम्बानी भारत के सबसे धनी उद्योगपति, 10 अमीरों की सूची देखिए।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेट वेल्थ में एक साल में 37.3 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। रिलायंस ग्रुप की कंपनियों जियो प्लेटफॉर्म्स और रिलायंस रिटेल में आ रहे ग्लोबल इन्वेस्टमेंट के कारण मुकेश अंबानी की वेल्थ में इजाफा हुआ है। जियो प्लेटफॉर्म्स और रिलायंस रिटेल में इस साल फेसबुक, गूगल, केकेआर, सिल्वर लेक और मुबाडला जैसी कंपनियों ने निवेश किया है।

अडानी ग्रुप के गौतम अडानी लिस्ट में दूसरे स्थान पर

इंडिया रिच लिस्ट 2020 में अडानी ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन गौतम अडानी को दूसरा स्थान मिला है। गौतम अडानी की नेट वेल्थ 25.2 बिलियन डॉलर रही है। इस लिस्ट में एचसीएल टेक्नोलॉजी के शिव नाडर को 20.4 बिलियन डॉलर की नेट वेल्थ के साथ तीसरा स्थान मिला है। फोर्ब्स ने कहा है कि नेट वेल्थ की गणना 18 सितंबर के स्टॉक प्राइस और एक्सचेंज रेट के आधार पर की गई है।

देश के टॉप-10 अमीर, पूनावाला पहली बार टॉप-10 में

रैंक, नाम , कंपनी , नेट वेल्थ

  1. मुकेश अंबानी ,रिलायंस इंडस्ट्रीज, 88.7
  2. गौतम अडानी अडानी, पोर्ट्स एंड सेज, 25.2
  3. शिव नाडर, एचसीएल टेक्नोलॉजी, 20.4
  4. राधाकिशन दमानी, एवेन्यू सुपरमार्ट, 15.4
  5. हिन्दुजा ब्रदर्स, अशोक लीलैंड, 12.8
  6. साइरस पूनावाला, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, 11.55
  7. पालोनजी मिस्त्री, शापूरजी पालोनजी ग्रुप ,11.4
  8. उदय कोटक, कोटक महिंद्रा बैंक, 11.3
  9. गोदरेज फैमिली, गोदरेज ग्रुप, 11
  10. लक्ष्मी मित्तल, आर्सेलर मित्तल, 10.3 नेट वेल्थ बिलियन डॉलर में है। सोर्स: फोर्ब्स। साइरस पूनावाला की वेल्थ में सबसे ज्यादा इजाफा

कोविड-19 वैक्सीन बनाने में जुटे सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ साइरस पूनावाला की नेट वेल्थ में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है। पूनावाला की कुल वेल्थ 11.5 बिलियन डॉलर आंकी गई है। इसकी बदौलत पूनावाला टॉप-10 में एंट्री करते हुए छठे स्थान पर रहे हैं। वहीं, प्रतिशत के लिहाज से बायोकॉन की चेयरपर्सन किरन मजूमदार शॉ की वेल्थ में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है। 4.6 बिलियन डॉलर की वेल्थ के साथ शॉ 27वें स्थान पर हैं।

100 अमीरों की वेल्थ में 517.5 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी

फोर्ब्स के मुताबिक, देश के टॉप-100 अमीरों की वेल्थ में 2019 के मुकाबले 14 फीसदी या 517.5 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। सरकार की ओर से कॉरपोरेट टैक्स को 35 फीसदी से घटाकर 25 फीसदी किए जाने से अमीरों की नेट वेल्थ में यह इजाफा हुआ है।

50 कारोबारियों की नेट वेल्थ में बढ़ोतरी

इंडिया रिच लिस्ट 2020 के मुताबिक इस साल 50 कारोबारियों की नेट वेल्थ में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, 35 कारोबारियों की नेट वेल्थ में कमी दर्ज की गई है। 3 कारोबारियों की नेट वेल्थ में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश के 9 कारोबारी पहली बार इस लिस्ट में शामिल हुए हैं। 3 कारोबारियों ने देश के टॉप-100 अमीरों की लिस्ट में इस साल वापसी की है|

टॉप-100 अमीरों में केवल तीन महिलाएं

फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2020 के टॉप-100 अमीरों में व्यक्तिगत तौर पर केवल तीन महिलाएं शामिल हैं। इसमें 6.6 बिलियन डॉलर की नेट वेल्थ के साथ ओपी जिंदल ग्रुप की सावित्री जिंदल 19वें स्थान पर हैं। इनके बाद बायोकॉन की किरन मजूमदार शॉ हैं। किरन की नेट वेल्थ 4.6 बिलियन डॉलर है और वे 27वें स्थान पर हैं। 3 बिलियन डॉलर की नेट वेल्थ के साथ यूएसवी की लीना तिवारी 47वें स्थान पर हैं। लिस्ट में संयुक्त रूप से कई परिवारों को भी स्थान मिला है, जिसमें परिवार की महिलाएं भी शामिल हैं।

रिपोर्ट – विकास चन्द्र अग्रवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *