mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

राजीव गुप्ता बब्बी का बढ़ा कद! बनाये गए सपा के जिला उपाध्यक्ष

बाराबंकी: समाजवादी पार्टी नौजवानों को हमेशा आगे बढ़ाने का काम करती है नौजवानों के संघर्ष और उनकी मेहनत हमेशा पार्टी सम्मान करती है उनकी योग्यता और क्षमता के हिसाब से उनको हमेशा पार्टी में उनको उचित स्थान मिलता रहा है।

उक्त विचार समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता आयोजित संगठन विस्तार कार्यक्रम मे उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

पूर्व मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सबके हक अधिकार के लिए संघर्ष करती है नौजवानों के संघर्ष को समाजवादी पार्टी कभी भुला नहीं सकती नौजवान हमेशा पार्टी में आगे बढ़कर जिस प्रकार समाजवादी परचम थामकर पार्टी के लिए संघर्ष करते हैं उनकी मेहनत और परिश्रम के बदौलत ही हम हमेशा जनता की सेवा के लिए सरकार में आते हैं और गरीब कमजोर किसान नौजवान छात्र-छात्राओं महिलाओं पुरुषों के लिए हम अच्छी योजनाओं के माध्यम से जनता की सेवा कर पाते हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि आज के इस दौर में हमको सबको बहुत ही हिम्मत और संघर्ष के साथ आगे बढ़ना है, हर घर तक समाजवादी सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाना है। अगर यह काम पूरी मेहनत और लगन से कर दिया तो कोई भी ताकत हमें सत्ता में आने से नहीं रोक सकती।

जिला उपाध्यक्ष के पद पर व्यापारी नेता राजीव गुप्ता बब्बी को मनोनयन पत्र दिया गया जिला सचिव पद पर समाजसेवी रमेश यादव एवं निशात अहमद को नियुक्त किया गया।

संगठन विस्तार कार्यक्रम में मुख्य रूप से सदर के विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव, विधान परिषद सदस्य राजेश यादव राजू, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, वरिष्ठ सपा नेता रामनाथ मौर्य, जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा बबलू, कामता यादव, जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, नेहा आनंद,पूर्व प्रमुख हसमत अली गुड्डू, जिला सचिव वीरेंद्र प्रधान, फैजाबाद मंडल प्रभारी शिक्षक सभा शरद वर्मा, जगजीवन कश्यप, कपिल वर्मा, दीपक रावत, सैफ़ अंसारी, उदयराज यादव , उत्कर्ष वर्मा,शिवम प्रधान, विश्राम पाल, कौशल धीमान आदि प्रमुख लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- नितेश मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *