mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

लंबे आपराधिक रिकॉर्ड वाले ठाकुर माफियाओं पर कार्रवाई को लेकर विधायक देवमणि द्विवेदी का लेटर वायरल, किया खंडन!

रिपोर्ट – राहुल सोनकर,

सुल्तानपुर  से भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनका एक लेटर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी को भेजे गए  इस लेटर में बृजेश सिंह धनंजय सिंह, राजा भइया, डॉ उदयभान सिंह समेत करीब 17 क्षत्रिय लोगों के नाम हैं। जिस पर उन्होंने इन सभी व्यक्तियों के विरुद्ध दर्ज मुकदमों में विगत तीन सालों की गई कार्यवाही और वर्तमान स्थिति के बारे में अवगत कराने की बात कही है।

फ़िलहाल सोशल मीडिया पर चल रहे इस लेटर को लंभुआ विधायक देवमणि द्विवेदी ने सिरे से खारिज कर दिया। भाजपा विधायक ने कहा कि मेरे पास भी ये लेटर घूम कर आया है। इसमें हिंदी में सिग्नेचर है जबकि मैं हिंदी में सिग्नेचर नही करता। वही लेटर पैड की वे छानबीन करवा रहे हैं ये लेटर पैड उन्ही का है या नही।

फ़िलहाल उन्होंने साफ़ कहा कि उनकी छवि को धूमिल किया जा रहा है और वे वापस लखनऊ पहुंचकर ऐसे लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवा कर कड़ी कार्यवाही करेंगे।

-बताते चलें कि अभी कुछ दिनों पहले भी भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी उस समय चर्चा में आये थे जब अलीगढ के विधायक राजकुमार सहयोगी ने पुलिस वालों पर  पिटाई का आरोप लगाया था। जिसके बाद लंभुआ विधायक देवमणि द्विवेदी उनके  समर्थन में अलीगढ पहुँच गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *