लंबे समय तक अखिलेश यादव के साथ संघर्ष करने वाले युवा नेता को शिवपाल ने दिया सम्मान ,कैसरगंज से बनाया लोकसभा प्रत्याशी” द इंडियन ओपिनियन” के लिए आदित्य यादव की रिपोर्ट



बाराबंकी। प्रख्यात समाजवादी चिन्तक एवं डा. लोहिया के अनुयायी राजनाथ शर्मा के पुत्र धनंजय शर्मा ‘डब्बू‘ को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कैसरगंज लोकसभा से प्रत्याशी घोषित किया है।
पीएसपी नेता धनंजय शर्मा ने समाजवादी पार्टी से राजनीति में पर्दापण किया। जिन्होंने फासीवादी ताकतों और अन्याय व अत्याचार के विरूद्ध आन्दोलन किया और जेल गए। धनंजय शर्मा हमेशा ही गैरबराबरी, शोषण और तुष्टीकरण की राजनीति के विरूद्ध आन्दोलनरत रहे। उनके संघर्षों से प्रभावित होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कैसरगंज लोकसभा से उन्हें प्रत्याशी घोषित किया है।
वर्तमान में धनंजय शर्मा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रदेश सचिव भी है। जिनके पिता लोकतंत्र सेनानी राजनाथ शर्मा समाजवादी आन्दोलन के उन नेताओं में शुमार रखते है, जिन्हें समाजवाद के पुरोधा के रूप में जाना जाता है। डा. राममनोहर लोहिया के साथ समाजवाद का ककहरा सीखने वाले राजनाथ शर्मा समाजवादी आन्दोलन में मधुलिमये, जार्ज फर्नाडिस, राजनारायण, डा. ए.जे फरीदी, कैप्टन अब्बास अली, रामसेवाक यादव, सगीर अहमद, चन्द्रशेखर, मुलायम सिंह यादव के साथ सक्रिय रहे। जो पिछले पांच दशक से भारत-पाकिस्तान का महासंघ बनाओ अभियान के संयोजक है।
धनंजय शर्मा को कैसरगंज लोकसभा से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का प्रत्याशी घोषित होने पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के तालिब नज़ीब कोकब, डा. विकास यादव, गोविन्द प्रसाद शर्मा, धर्मेन्द्र जमुवासी, नदीम वारसी, विनय कुमार सिंह, अशोक शुक्ला, असलम बबलू, रंजय शर्मा, नदीम सिद्दीकी, तौकीर कर्रार, मौलाना हनीफ, सौरभ द्विवेदी, नीरज दूबे, ज्ञान श्ंाकर तिवारी, सत्यवान वर्मा, पी.के सिंह, रवि प्रताप सिंह आदि पीएसपी नेताओं ने आभार जताया।