लखनऊ: उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा हुए अस्पताल में भर्ती! ट्वीट कर दी जानकारी।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ0 दिनेश शर्मा एवं उनकी पत्नी पूर्व में कोविड पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उनकी पत्नी का इलाज पीजीआई में चल रहा था एवं डॉ0 शर्मा होम आइसोलेशन में रहकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे थे।

डॉ0 शर्मा ने ट्वीट कर जानकारी दी कि अभी तक वह होम आइसोलेशन में अपना उपचार करा रहे थे किंतु बेहतर चिकित्सा हेतु अब वह भी पीजीआई में भर्ती हो रहे है।

डॉ शर्मा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी जिसके बाद से उनके तमाम चाहने वालो ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना का संदेश भेजा।

रिपोर्ट- नितेश मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *