परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप; पत्नी बोली—अधिकारियों की गलती से गई मेरे पति की जान

Lucknow के इंदिरा नगर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक संविदा लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय कर्मचारियों और मृतक के परिजनों ने इंदिरा नगर पावर हाउस पर जमकर हंगामा किया, जो करीब 2 घंटे तक चला।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लाइनमैन बिजली लाइन की मरम्मत कर रहा था कि अचानक हाई-वोल्टेज करंट दौड़ गया। साथियों का आरोप है कि लाइन बंद कराने की जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की थी, लेकिन समय पर पावर सप्लाई बंद नहीं कराई गई।
मृतक की पत्नी का रो-रोकर आरोप है कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण उसके पति की जान गई।
उन्होंने कहा कि कई बार सुरक्षा उपकरण और सही प्रोटोकॉल की मांग की गई थी, लेकिन विभाग ने कभी ध्यान नहीं दिया।
हंगामे के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और लोगों को शांत कराया। अधिकारियों ने जांच का आश्वासन दिया है।
पावर कॉर्पोरेशन ने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता और विभागीय जांच की घोषणा की है।