mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

लखनऊ में ऑक्सीजन टैंकरों के लिए बना ग्रीन कॉरिडोर, लखनऊ से अन्य जिलों में भेजने के लिए की गई खास व्यवस्था।

लखनऊ – ऑक्सीजन टैंकरों के लिए बना ग्रीन कॉरिडोर, लखनऊ से अन्य जिलों में भेजने के लिए की गई खास व्यवस्था।
ऑक्सीजन लेकर आ रहे टैंकरों को राजधानी के अंदर अस्पतालों और एजेंसियों तक पहुंचाने तथा यहां से अन्य जनपदों को गैस टैंकरों को भेजने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बना लिया है।


इन टैंकरों को सुरक्षित शहर के अंदर एवं यहां से बाहरी जनपदों को भेजने के लिए पुलिस उन्हें क्वाइलेटिंग सुविधा मुहैया कराएगी। यह जानकारी डीसीपी ट्रेफिक हार्दिक गर्ग ने दी।


डीसीपी ने बताया कि कानपुर, सीतापुर, फैजाबाद, रायबरेली, सुल्तानपुर रोड समेत अन्य मार्गों के बॉर्डर से ही पुलिस की क्वालिगर मोबाइल बाइक और यातायात पुलिस के टीएसआई व टीआई टैंकरों को लेकर एक से दूसरे बॉर्डर पर पहुंचेंगे।


टैंकरों के आवागमन के समय कई मार्गों पर वाहनों का आवागमन भी जरूरत पड़ने पर रोक दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी टैंकर चालकों के नंबर ट्रैफिक पुलिस व गोल्ड रूम में दे दिए गए हैं।


बॉर्डर पर पहुंचते ही चालक व वहां पर तैनात पुलिसकर्मी इसकी सूचना देंगे। इसके लिए रूट के थानों को भी अलर्ट कर दिया गया है।
वही डीसीपी ट्रैफिक हार्दिक गर्ग ने बोकारो को जाने वाले सिविल टैंकरों की कॉल फाइलेटिंग की और उन्हें वीआईपी रोड के रास्ते रायबरेली रोड के बॉर्डर पर सुरक्षित पहुंचाया।

रिपोर्ट – आरडी अवस्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *