वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की सुबह करीब 10 बजे वाराणसी के चोलापुर पहुंच गए। यहां से वह संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की। दिमागी बुखार और संचारी रोग के नियंत्रण के लिए एक मार्च से चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ ही पांच विभाग मिलकर काम करेंगे।
चोलापुर पहुंचने के बाद परिसर में उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों का निरीक्षण करने के साथ ही एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद परिसर में स्वास्थ्य मेले का भी अवलोकन कर उन्होंने लोगों से वार्ता भी की।
इसके बाद सीएम हरहुआ स्थित लॉन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद रोहनिया में भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में रहेंगे। देर शाम मुख्यमंत्री रवाना हो जाएंगे।
रिपोर्ट – पुरुषोत्तम सिंह