mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

श्री राम भक्त हनुमान की शरण में मायावती ,चुनावी जनसभा में कहा बजरंगबली दलित आदिवासियों के सम्मान के प्रतीक , हमारी जाति से हैं हनुमान जी




बसपा अध्यक्ष मायावती से जुड़ी एक खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रसारित किया है अमर उजाला की खबर के मुताबिक बसपा सुप्रीमो मायावती चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए शनिवार को बुलंदशहर पहुंची हैं। मायावती के साथ ही जयंत चौधरी भी मौके पर मौजूद हैं।

बुलंदशहर में जनसभा पार्टी प्रत्याशी योगेश वर्मा के समर्थन में हो रही है। यह बीएसपी-सपा-आरएलडी की दूसरी साझा चुनावी रैली होगी। यहां से सपा के धर्मेंद्र यादव सपा प्रत्याशी हैं। बुलंदशहर में दूसरे चरण में जबकि बदायूं में तीसरे चरण में मतदान होगा।
जनसभा में मायावती ने कहा कि गठबंधन को कामयाब बनाना है। कामयाबी के बाद गठबंधन लंबा चलेगा। मायावती ने कुल 36 मिनट  तक भाषण दिया इस दौरान उन्होंने कई बड़ी बातें कहीं। उन्होंने कहा कि बजरंगबली आदिवासी दलित हैं, हमारी जाति से हैं। अली भी हमारे हैं बजरंगबली भी हमारे हैं।

मायावती ने आगे कहा कि योगी जी को धन्यवाद की उन्होंने बजरंगबली की जाति बताई है। बजरंगबली और अली के गठजोड़ से अच्छा रिजल्ट मिलेगा। अली और बजरंगबली ने कांग्रेस और भाजपा दोनों को छोड़ दिया है। हम धर्म और जाति के नाम पर वोट नहीं मांगते। सभी वर्गों का हमे साथ मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि नमो-नमो जा रहा है, अब जय भीम आ रहा है। इस दौरान उन्होंने मीडिया पर भी निशाना साधा। बोलीं की मीडिया को कुछ नही मिलता तो वह मेरे चप्पलों को दिखाने लगती है। देवबंद की सभा को लेकर चुनाव आयोग ने हमें नोटिस भेजा था, जिसका जवाब कल दिया गया है और एक मीडिया संस्थान चला रहा है कि हमने खेद जताया है जो गलत है।

सभा के दौरान मायावती के भाई आनंद कुमार और उनके दोनों भतीजे मंच पर रहे। भतीजे आकाश को राजनीति में तैयार करने की बात कहकर बुलंदशहर से उसकी अनौपचारिक रूप से घोषणा भी कर दी।

अगर रैली के माहौल की बात की जाए तो वहां लोग भोजपुरी गानों पर झूमते नजर आए। मायवती की रैली में बड़ी संख्या में भीड़ जुटी।