रिपोर्ट – आरडी अवस्थी
सीतापुर,रेउसा थाना पुलिस टीम ने वांक्षित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान मे पॉक्सो एक्ट के अन्तर्गत वांक्षित चल रहे एक दुष्कर्म के अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना रेउसा पुलिस द्वारा उच्च अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए वांक्षित अपराधियों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत एक वांक्षित अपराधी को पकड़ने मे सफलता हासिल की है।
थानाध्यक्ष नोवेन्द्र सिंह सिरोही के नेतृत्व मे एसआई आलोक कुमार धीमान, कॉन्सटेबल निखिल, महिला कॉन्सटेबल अंजू देवी की टीम ने वांक्षित अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। रेउसा थाना क्षेत्र निवासी अभियुक्त रामसागर उर्फ सागर पुत्र थनई तंबोली निवासी बैठूपुरवा मजरारमुवापुर कालिका सिंह को भिठौली के पासिनपुरवा जाने वाली रोड पर पासिनपुरवा गॉव के निकट से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को धारा 376,341,323,504IPC3/4 501 में वांक्षित चल रहा था।