सीतापुर: गल्ला मंडी में सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की धीमी गति से खरीदारी होने पर नाराज हुए एसडीएम, मंडी का लिया जायजा।

महमूदाबाद गल्ला मंडी में सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की धीमी गति से खरीदारी होने पर नाराज हुए एसडीएम, मंडी का लिया जायजा।
जनपद सीतापुर की तहसील महमूदाबाद में एसडीएम पी एल मौर्य के द्वारा गल्ला मंडी के अंदर औचक निरीक्षण कर धान की धीमी गति से खरीदारी होने पर दिए केंद्र प्रभारियों को तेजी लाने के निर्देश।


धान खरीदारी में धीमी गति पर उप जिलाधिकारी पी एल मौर्य ने कृषि उत्पादन मंडी समिति में खोले गए केंद्रों पर धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण करते हुएकिसानों से बातचीत की  व केंद्र प्रभारियों को धान खरीदारी में  तेजी लाने के निर्देश दिए।


मंडी में स्थापित साधन सहकारी समिति सदरपुर मंडी के क्रय केंद्र पर केंद्र प्रभारी द्वारा कागजों के सही रखरखाव न होने पर उसे फटकार लगाई।
वही मंडी में धान क्रय केंद्रों पर जायजा लेते हुए मंडी सचिव को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

रिपोर्ट – रामेश्वर दयाल अवस्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *