सीतापुर: नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण,अधिकारियों के साथ की बैठक, कोविड को लेकर दिए सख्त निर्देश

सीतापुर – नोडल अधिकारी मिनिस्ती एस सीतापुर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंची, जहां पर उन्होंने कोविड कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण।

आपको बता दें कि आज सीतापुर जनपद पहुंची नोडल अधिकारी मिनिस्ती एस, पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंच कर उन्होंने अधिकारियों से बातचीत की तथा उन्हें कोविड के संबंध में निर्देश भी दिए।
नोडल अधिकारी आज नेहरू हॉल पहुंची जहां पर उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की।

आपको बता दें बैठक में एसडीएम तथा सीतापुर के आला अधिकारी मौजूद रहे।
जिनको नोडल अधिकारी द्वारा अधिकारियों को कोविड के सम्बंध में आदेश दिया है कि कोविड को लेकर जरा सी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक जिम्मेदारी का ईमानदारी से पालन किया जाये।

उन्होंने कहा सीतापुर में जितने भी सीएचसी हैं सभी से संपर्क रखिए तथा वहां की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कीजिए तथा वहां की व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रखिए।
इस मीटिंग के दौरान सीएमओ को भी नोडल अधिकारी द्वारा आदेश दिया गया है कि कहीं से भी किसी प्रकार की लापरवाही का मामला सामने नहीं आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। इस बात को नकारा नहीं जा सकता है। अतः सतर्कता बेहद आवश्यक है।
इसके साथ ही आपको बता दें सीतापुर जिले की नोडल अधिकारी मिनिस्ती एस ने हिन्द हॉस्पिटल अटरिया का किया औचक निरीक्षण तथा यहां पर भर्ती कोविड-19 के मरीजों का हाल जाना तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

इस दौरान जिले के आला अफसर भी मौके पर मौजूद रहे। इसके साथ ही नोडल अधिकारी ने कहा किसी भी मरीज को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
उन्होने कहा कि मरीजों को ऑक्सीजन तत्काल प्रभाव से मुहैया कराई जाये।

रिपोर्ट – आर डी अवस्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *