सीतापुर पहुँचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, स्वागत में भारी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद।

सीतापुर – केसरीगंज पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के आगमन पर उमड़ा जनसैलाब, भीड़ पर नहीं लग रहा अंकुश। आपको बता दे कि तहसील क्षेत्र के ग्राम केसरीगंज में स्थित स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी के पास भाजपा विधायक सुनील वर्मा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के आगमन पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


जिसमें भारी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर भाजपा विधायक द्वारा क्षेत्र को सुंदर ढंग से सजाया गया है।

सड़कों पर होर्डिंग व पोस्टर भी लगाए गए हैं। आपको बता दे कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के प्रादेशिक व्यापक दौरे संगठन को मजबूत करने के लिए तथा आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जारी है।

रिपोर्ट – आरडी अवस्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *