mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

सीतापुर में बाढ की भीषण विभीषिका से जनमानस त्रस्त ।

रिपोर्ट- आरडी अवस्थी,

शारदा व घाघरा नदियों मे अचानक ऊफान आ जाने से रातो रात कई गॉंवों में भीषण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गये। 
रेउसा विकासखंड के मेउडी छोलहा, श्री रामपुरवा, द्वारिकी, धुसपुरवा, जेठपुरवा आदि गांव में शारदा नदी का जलस्तर बाढ़ की स्थिति बना रहा है।


वही थानगांव क्षेत्र में ठाकुरनपुरवा लोनियनपुरवा, रण्डाकोरड़, खालेपुरवा, मियांपुरवा में घाघरा का पानी घुस गया साथ ही गौलोकोरड़ मेंघाघरा के बढे जलस्तर से निर्मलपुरवा, पसिनपुरवा, आशारामपुरवा, रामलालपुरवा, श्यामनगर, सुंदरनगर, दुर्गापुरवा, सुकईपुरवा, नईबस्ती, संभारीपुरवा सहित आधा सैकड़ा गांव में बाढ़ की स्थिति बन गई है।


लोगो को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। लोग प्रशासन की मदद की बाट जोह रहे हैं। लोग सुरक्षित स्थानों पर नाव के सहारे पलायन कर रहे हैं।रास्तो पर पानी भरा है आवागमन में लोगो की नाव ही एकमात्र सहारा बनी हुई है।


यदि इसी तरह घाघरा व शारदा का जलस्तर बढ़ता रहा तो और भी गांव प्रभावित होंगे, रेउसा विकासखंड की एक सैकड़ा ग्राम पंचायते सदैव बाढ़ से प्रभावित होती रही हैं। जनपद सीतापुर की तहसील महमूदाबाद के विकासखण्ड रामपुर मथुरा में रातो-रात घाघरा नदी में आई बाढ़ से गांजरी इलाके के लोगो के घरों में 2-3 फीट तक पानी भर गया।

घरो में रखा राशन अचानक आई बाढ़ से खराब हो गया है। तटवर्ती गांव के लोग पलायन करने लगे। तटबंध को बचाने के लिए लगातार बोल्डर डाले जा रहे। रामपुर मथुरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अंगरौरा के हरपारपुरवा, निर्जनपुरवा, अंगरौरा बाढ़ से जलमग्न है जिसमे 150 घर है, 700 की आबादी बाढ़ से प्रभावित है।

ग्राम पंचायत अटौरा के ख़ून्नापुरवा, बक्सापुरवा, फतेहपुरवा, मर्रापूर्वा, सुंदरनगर आदि गांवों से 700 घर व 4000 की आबादी निवास करती है, जो बाढ़ की चपेट में है। उपजिलाधिकारी गिरीश झां तहसीलदार अशोक कुमार, कानूनगो रामाकांत अवस्थी व लेखपाल की ड्यूटी सम्बन्धित ग्राम पंचायतों में लगाते हुए नाव की संख्या बढ़ा दी है व लोगो को उनके स्थान पर ले जाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *