सीतापुर जिले के दौरे पे पहुँचे जल शक्ति विभाग के मंत्री, अधिकारियों से की वार्ता।


आज सीतापुर जनपद में आए दौरे पर डॉ महेंद्र सिंह जल शक्ति विभाग सिंचाई एवं जल संसाधन बाढ़ नियंत्रण लघु सिंचाई नमामि गंगे एवं ग्रामीण जल पूर्ति विभाग मंत्री उत्तर प्रदेश पहले जिले के खैराबाद पहुंचे।
उसके पश्चात लहरपुर नगर स्थित नहर कॉलोनी गेस्ट हाउस पहुंचकर संबंधित अधिकारियों से जनशक्ति नियंत्रण को लेकर विशेष वार्ता की।


इसके उपरांत उनका काफिला तहसील क्षेत्र के ग्राम कोल्हुआपुरवा में चल रहे बाढ़ कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के लिए रवाना हो गये।
आपको बता दें कि लहरपुर तहसील क्षेत्र के कोल्हुआपुरवा लखनीपुर गांव में जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने शारदा नदी से बचाव हेतु परियोजना कार्यों का निरीक्षण किया।


लखनीपुर गांव के निकट शारदा नदी के किनारे बाढ़ कटान बचाव को लेकर पास परियोजनाओं का कार्य चल रहा है। जल शक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह ने सीतापुर का दौरा किया।
आपको बता दें कि शारदा नदी से बचाव को लेकर परियोजना पर किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। 15 जून तक परियोजना पर चल रहे कार्य को पूरा करने का सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया।

रिपोर्ट – आर डी अवस्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *