

रिपोर्ट – देवव्रत शर्मा
सोनिया का ऐलान मजदूरों की रेल यात्रा का खर्च उठाएगी कांग्रेस, लंबे समय तक देश की सत्ता में रही कांग्रेस भी निभाएगी ‘राजधर्म’!

सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटी देंगी अपने प्रदेश के मजदूरों का रेल खर्च – सोनिया
हमने श्रमिकों के निशुल्क यात्रा की मांग को बार-बार उठाया, सरकार ने नहीं सुना-सोनिया गांधी
श्रमिक, कामगार राष्ट्र निर्माण के दूत हैं-सोनिया गांधी
जब विदेशों में फंसे लोगों को हवाई जहाज से निशुल्क वापस ला सकते हैं-सोनिया गांधी
तो मजदूरों, श्रमिकों को निशुल्क वापस क्यों नहीं ला सकते-सोनिया गांधी
गुजरात के एक कार्यक्रम में सरकारी खजाने से 100 करोड़ रुपए खर्च कर सकते हैं-सोनिया गांधी
तो मजदूरों की यात्रा पर क्यों नहीं खर्च कर सकते-सोनिया गांधी
जब रेल मंत्रालय पीएम कोविड फंड में 151 करोड़ दे सकता है-सोनिया गांधी
तो रेलवे गरीब मजदूरों को मुफ्त यात्रा क्यों नहीं दे सकता-सोनिया गांधी