
मनोज कुमार-
गैस के दामो में बढ़ोत्तरी को ले कर जहा आम नागरिकों में आक्रोश है, वही विभिन्न पार्टी द्वारा अनोखे अंदाज में विरोध प्रकट किया जा रहे है।
आज गोरखपुर में सपा और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा एक अनोखे अंदाज में गैस की बढ़ी कीमतों को लेकर प्रदर्शन किया गया।

सपा पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा असुरन चौराहे पर गैस सिलेंडर को श्रदांजलि देकर उसे दफन करने की तैयारी की गई,

तो वही कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गैस के दामो में वृद्धि को लेकर गैस सिलेंडर को कबाड़ के भाव बेचने के लिए कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर विरोध प्रकट किया। अपने बयान पर सपा व कांग्रेस के नेताओं का कहना था कि पीएम मोदी ने आम जनता को जो भी वादे किये गए थे वो भी असफल होता नजर आ रहा है, और आम जनता के साथ धोखा हो रहा हैं।