मोस्ट वांटेड कानपुर कांड का मुख्य आरोपी विकास दुबे उज्जैन में महाकाल से गिरफ्तार!

कानपुर में आठ पुलिसवालों की हत्या का है आरोपी

आज एक नाटकीय घटनाक्रम में उत्तर प्रदेश के मोस्ट वांटेड अपराधी विकास दुबे को मध्य प्रदेश पुलिस में महाकाल मंदिर परिसर के निकट गिरफ्तार कर लिया है।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने यह जानकारी दी है कि मध्यप्रदेश पुलिस ने कानपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी और 5 लाख के इनामी विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया है। विकास दुबे पर आठ पुलिसवालों की हत्या करने का आरोप है। पिछले कुछ दिनों से पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए हरियाणा और दिल्ली में दबिश दे रही थी।

यूपी पुलिस विकास दुबे के पांच साथियों को एनकाउंटर में ढेर कर चुकी है। वहीं कई साथियों को गिरफ्तार कर चुकी है। विकास दुबे को पकड़ने के ऑपरेशन में यूपी पुलिस ने देश के सभी प्रदेशों कि पुलिस और से मदद मांगी थी।

पूरे देश में हाई अलर्ट था सभी स्टेट बॉर्डर पर चेकिंग की जा रही थी और आखिरकार मध्यप्रदेश में उज्जैन में विकास दुबे पकड़ा गया जबकि उत्तर प्रदेश में उसके एनकाउंटर की खबरें का इंतजार हो रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *