mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

हैवान पिता! आखिर क्यों अपने 7 माह के बेटे को जलाकर मारने की कोशिश की ?

रिपोर्ट – मनीष पाल,

इंसान ही नहीं जानवर अपने बच्चे को अपने जान से ज्यादा प्यार करते हैं लेकिन फतेहपुर जिले में जल्लाद बने पिता ने अपने सात माह के दुधमुहे बच्चे को ही मिट्टी का तेल डालकर उसको आग के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से आग में झुलसे बच्चे को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया लेकिन हालत गंभीर होने के चलते डाक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया है ।

जिले के गाजीपुर थाने के मोहम्मदपुर गांव में हुई इस दिल दहला देने वाली इस घटना में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है मोहम्मदपुर गांव के रहने वाले गौतम नामक युवक का विवाह रानी नामक महिला से हुआ था। बताया जाता है कि शादी के बाद से ही गौतम अपनी पत्नी रानी के चरित्र पर शक किया करता था इसी बात को लेकर अक्सर झगड़ा हुआ करता था रानी और गौतम के बीच आज फिर इसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। जिस पर गौतम ने अपनी पत्नी रानी के साथ मारपीट तो की ही साथ ही उसने अपने सात माह के दुधमुहे बच्चे के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया।

बच्चे को आग की लपटों में घिरा देख उसकी माँ रानी ने काफी मुश्किल से आग बुझाई, लेकिन तब तक मासूम बच्चे के हाथ और पांव बुरी तरह से झुलस चुके थे।पति की करतूत से परेशान रानी सत्तर फीसदी से ज्यादा जल चुके अपने कलेजे के टुकड़े को लेकर थाने पहुंची, जहां पुलिस ने हैवान बने पिता के खिलाफ गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज करने साथ ही गांव से भाग रहे गौतम को दबिस देकर गिरफ्तार कर लिया है।

गंभीर रूप से झुलसे बच्चे को डाक्टरों ने कानपुर ले जाने की सलाह तो दी है लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर रानी ने अपने बच्चे का इलाज बाहर ले जाकर करवाने में अष्मर्थता जताई। अपने ही पिता के हांथो जलाया गया सात माह का मासूम जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।

इस मामले में पुलिस उपाधीक्षक कपिल देव मिश्रा का कहना है कि महिला की तहरीर पर आरोपी पति गौतम,उसके भाई और भाभी पर दहेज उत्पीड़न के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है आरोपियों को कड़ी सजा मिल सके इसके लिए पुलिस पूरा प्रयास करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *