mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

कंगना रनौत के दफ्तर में तोड़फोड़ को शरद पवार ने बताया ‘गैरजरूरी’, कहा- मुंबई में और भी हैं अवैध निर्माण

  बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के बांद्रा स्थित ऑफिस पर बीएमसी (BMC) की कार्रवाई को शिवसेना की सहयोगी एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार ने गलत बताया है। शरद पवार ने कहा कि बीएमसी की कार्रवाई गैर जरूरी है। किसी का नाम ना खोलते हुए उन्होंने कहा कि मुंबई में और भी अवैध निर्माण हैं। शरद पवार ने कहा कि बीएमसी की कार्रवाई ने अनावश्यक रूप से (कंगना को) बोलने का अवसर दे दिया है। मुंबई में और भी कई अन्य अवैध निर्माण हैं। यह देखने की जरूरत है कि अधिकारियों ने यह निर्णय क्यों लिया।


        एक्ट्रेस कंगना रनौत और शिवसेना सांसद संजय राउत के बीच शुरू हुआ विवाद लगातार गहराता जा रहा है। बीएमसी द्वारा मंगलवार दिनांक 08/09/2020 को उनके ऑफिस (मणिकर्णिका फिल्म्स) पर अवैध निर्माण का नोटिस चस्पा करने के बाद बुधवार दिनांक 09/09/2020 को इसे तोड़ने की प्रक्रिया शुरू की। हालाँकि इस पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है।

   कंगना के बेबाक बयानों से शिवसेना बौखलाई हुई है। कंगना के मुंबई के कथित अपमान पर शिवसेना खासकर उसके सांसद संजय राउत इस कदर भड़के हुए हैं कि वे असंसदीय भाषा समेत अवैध तरीके से कंगना के खिलाफ कार्रवाई करने से भी गुरेज नहीं कर रही।


        इसी बीच एक्ट्रेस कंगना रनौत मुंबई पहुँच गई हैं। एयरपोर्ट पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। उधर, उनके समर्थक में कई लोग सामने आए हैं। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के समर्थक एयरपोर्ट पर मौजूद हैं। इसके साथ ही शिवसेना के कई समर्थक हाथों में काले झंडे और बैनर लेकर पहुँचे हैं। ये लोग कंगना के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
          उनकी सुरक्षा में मुंबई पुलिस के फील्ड मार्शल, सीआईएसएफ और मुंबई पुलिस के 24 से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं। आरपीआई के कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर उनके समर्थन में लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। कंगना के साथ उनकी बहन भी हैं।
       इससे पहले कंगना रनौत ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार और उसके गुंडे अवैध रूप से उनकी संपत्ति को ध्वस्त करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि ये सब जारी रखो, इससे उनके आत्मबल में और वृद्धि ही होती जाएगी। कंगना ने भावुक होकर ट्विटर पर लिखा कि ‘मणिकर्णिका फिल्म्स’ में पहली फ़िल्म ‘अपराजित अयोध्या’ की घोषणा हुई थी। कंगना रनौत ने कहा कि यह उनके लिए एक इमारत नहीं बल्कि राम मंदिर ही है, आज वहाँ बाबर आया है, आज इतिहास फिर खुद को दोहराएगा।
       गौरतलब है कि संजय राउत और शिवसेना की धमकी को नजरअंदाज कर कंगना ने पहले ही कह दिया था कि वह 9 सितंबर को मुंबई पहुँच रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने चुनौती देते हुए कहा था कि जिसमें दम है, वह उन्हें रोक कर दिखाए।

रिपोर्ट-ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *