महाराजगंज : छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

महराजगंज: यूपी के महराजगंज शहर की एक युवती के साथ एक साल पहले सामूहिक दुष्कर्म करके ब्लैकमेल करने के लिए बनाए गए अश्लील वीडियो को आरोपियों ने वायरल कर दिया है। इस मामले में युवती के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

युवती के पिता द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर के अनुसार वर्ष 2019 में उनकी बेटी की दोस्ती अपने ही कक्षा के एक लड़के से हो गई थी। छात्रा के दोस्तों ने झांसे में लेकर एक गेस्ट हाउस पर बुलाया। जहां सभी आरोपियों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही ब्लैकमेल करने की नियत से आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। आरोपी युवकों ने छात्रा को कहीं पर मुंह न खोलने की धमकी दी, लोकलाज और डर से छात्रा खामोश रही।

इधर एक सप्ताह से आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फिर से छात्रा को ब्लैकमेल करना शुरु कर दिया। युवती जब उनके बुलाने पर नहीं गई तो आरोपियों ने अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में सभी आरोपियों का नाम उल्लेख किया गया है. साथ ही युवती के परिजनों ने सुरक्षा की भी गुहार लगाई है।

पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि पूरे मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिये गए हैं इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

महराजगंज से कार्तिकेय पान्डेय कि रिपोर्ट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *