mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

मंदिर मे कीर्तन के लिए निकले युवक का खून से लतपथ मिला शव, परिजनो ने लगाया हत्या का आरोप!

हरदोई: मंदिर पर भजन कीर्तन में शामिल होने को निकले जमलापुर गांव निवासी युवक का शव शिव रामबाग पुलिया के नीचे खून से लथपथ मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है मौके पर एएसपी व सीओ ने पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पाली थाना क्षेत्र के शिवराम बाग पुलिया के नीचे मोहित 24 वर्ष पुत्र जंग बहादुर निवासी ग्राम जमलापुर थाना पाली का शव खून से लथपथ मिलने से हडकंप मच गया। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को सूचना दी तो एसपी अनिल कुमार, सीओ शाहाबाद राकेश वशिष्ठ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद घटना की जाँच पड़ताल के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया साथ ही साथ मौके से साक्ष्य जुटाए गए।

वहीं परिजनों ने बताया कि मृतक मोहित शिव रामबाग मंदिर पर सोमवार शाम को होने वाले भजन कीर्तन में शामिल होने के लिए घर से निकला था, मंगलवार की सुबह ग्रामीणों को पुलिया के नीचे खून से लथपथ एक शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही मौके पर भारी तादाद में ग्रामीणों की भीड़ लग गई ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की फिलहाल परिजनों ने किसी भी प्रकार की दुश्मनी से इनकार किया है, लेकिन हत्या कर शव पुलिया से फेंकने की आशंका व्यक्त की है। ग्रामीणों का कहना है कि हरदोई, फर्रुखाबाद व शाहजहांपुर जिले की सीमा होने के चलते एवं अत्यंत ग्रामीण इलाका होने के कारण उपरोक्त क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं हो रही हैं इससे पूर्व भी एक युवक का शव जमलापुर गांव के निकट मिला था।

जिसके बाद तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए थे परंतु पुलिस गश्त न होने से आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

हरदोई से शिवहरी दीक्षित की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *