mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

दलितों के कंधो पर”आप”की बंदूक, निशाने पर 2022 का चुनाव, योगी पर आक्रमक केजरीवाल के सिपाही संजय सिंह

बाराबंकी।”हाथरस की घटना के बाद गाजियाबाद का दलित समाज भाजपा सरकार की कारगुजारी से बेहद नाराज है। दलित समाज के लोगों का कहना है कि यदि हाथरस काण्ड में न्याय नहीं मिला तो हिन्दू धर्म त्याग देंगे। बेटी का दर्द माता-पिता के अलावा कोई नहीं समझ सकता। सूबे में भाजपा सरकार के आते ही बलात्कार, हत्या, अपहरण जैसे अपराधों पर खुली छूट मिल गई। भाजपा को सत्ता हटाने का यही कारण बनेंगे”

यह बात, गांधी भवन में आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने पार्टी के सदस्यता अभियान में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा।
उन्होंने सर्वप्रथम महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्र्यापण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने सम्बोधन में आगे कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी सूबे की सियासत में अपनी दस्तक करेगी। किसान, मजदूर,नौजवान,छात्र तेजी से आम आदमी पार्टी से जुड़ रहा है।संगठन को मजबूत करने के लिए और कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए कहा।

उन्होंने योगी आदित्यनाथ पर हमलावर होते हुए कहा कि मुझ पर 4 माह में 14 मुकदमें दर्ज कराए गए,पार्टी के दफ्तर पर ताला लगवाया गया। लेकिन जुर्म के खिलाफ आवाज को नहीं दबा सके। आज आम आदमी पार्टी ही जुर्म के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है।

उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने 200 यूनिट बिजली का बिल माफ कर दिया वहीं 400 यूनिट बिजली का बिल आधा कर दिया है। दो हजार लीटर पानी फ्री और वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन दो गुना दी जा रही है। यह सुविधा यदि उत्तर प्रदेश में चाहते हैं तो आम आदमी पार्टी की सरकार बनाइए।

कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी छोड़कर आए मुन्नू लाल चौरसिया,शिवम चौरसिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह उपाध्यक्ष सर्वजीत सिंह, काजी इमरान लतीफ, महिला प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव, दिनेश चंद्र गौतम, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पटेल, आशीष यादव, नावेद उस्मानी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार पांडेय /सरदार परमजीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *