mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

मुजफ्फरनगर : लव जिहाद के विरोध में हिन्दू संगठन ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया धरना प्रदर्शन।

लव जिहाद के विरुद्ध जवाब देने के लिए अब हिन्दू संगठन सडको पर उतरकर प्रदर्शन कर रहा है।  आज कचहरी परिसर में स्थित कलेक्ट्रेट कार्यलय पर अखिल भारतीय हिंदू एकता दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे लगाए, वंही जनपद में बढ़ रही लव जिहाद की घटनाओ को रोकने के लिए  अखिल भारतीय हिंदू एकता दल ने जिलाधिकारी को  ज्ञापन सौंपा है ।
मुज़फ़्फरनगर के कलक्ट्रेट कार्यालय पर आज मनीष चौधरी के नेतृत्व में अखिल भारतीय हिंदू एकता दल के कार्यकर्ताओं द्वारा  जनपद में लव जिहाद व बढ़ती गुंडागर्दी के विरोध में 5 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा है।

इस अवसर पर समाजसेवी व हिंदूवादी नेता मनीष चौधरी ने कहा कि लव जिहाद, छेडछाड व गुंडागर्दी करने वालों को अब उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाएगा । उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन पहले नई मंडी क्षेत्र से एक युवती का ज़बरदस्ती हाथ पकड़कर अपहरण का प्रयास किया गया, जिसमें युवकों के खिलाफ नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ और खालापार के तीनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था। लेकिन पुलिस की कमजोर लिखा पढ़ी के होने के कारण तीनों युवकों को जमानत मिल गई और वे रिहा हो गए । मनीष चौधरी ने सवाल किया कि  क्या  प्रशासन को बल्लभगढ़ जैसी किसी घटना का इंतजार है, जो इतनी संगीन घटना के बावजूद भी  हल्की धाराएं लगाई गई। जिससे वे जमानत पर अगले दिन ही बाहर आ गए। जनपद में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए छेड़छाड़,  गुंडागर्दी करने वाले ऐसे युवकों को उनकी भाषा में जवाब दिया जाएगा। उन्होंने एस एस पी से मांग की है कि शाम के समय मंडी और गांधी कॉलोनी में वाहन चैकिंग अभियान चलाया जाए और माथे पर टीका व कलावा बांधकर हिंदू नाम से घूमने वाले युवकों की आई डी चेक की जाए और गलत होने पर उन पर कड़ी धारा में मुकदमा दर्ज किया जाए।

रिपोर्ट – संजीव कुमार मुज़फ़्फरनगर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *