
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी के निर्देशन में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन हेतु अभियान “मिशन शक्ति” तथा यातायात नियमों के पालन हेतु यातायात माह चलाया जा रहा है।
जिसके अन्तर्गत आज दिनांक 18.11.2020 को जनपद बाराबंकी के थाना कोठी, थाना सफदरगंज, थाना रामनगर, थाना देवा व थाना बडड्पुर द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में पड़ने वाले विभिन्न स्कूलों/कालेजों में छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों व मिशन शक्ति के सम्बन्ध में जागरुक किया गया एवं उन्हे स्वावलम्बी बनने हेतु प्रेरित किया गया।

महिलाओं व बच्चियों को शासन-प्रशासन द्वारा महिला उत्थान हेतु चलाई जा रही विभिन्न नीतियों/कल्याणकारी योजनाओं के साथ ही 1090(वूमेन पॅावर लाइन), 181(महिला हेल्प लाइन), 1076(मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112(पुलिस आपातकालीन सेवा), 108(एम्बुलेंस सेवा), एवं 102(स्वास्थ्य सेवा), 1098(चाइल्ड हेल्प लाइन) की उपयोगिता के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गयी एवं जनपद के सभी थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के सम्बन्ध में भी जानकारी दी गयी। इसके साथ ही यातायात नियमों के पालन हेतु लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
रिपोर्ट- प्रदीप पांडेय