mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

हरदोई: प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी निष्पक्ष, शान्ति पूर्ण एवं निर्भीक मतदान कराना सुनिश्चित करें- डीएम

हरदोई – आगामी 01 दिसम्बर 2020 को होने वाले लखनऊ खण्ड शिक्षक/स्नातक निर्वाचन के लिए आज जीआईसी, हरदोई मैदान से 85 पोलिंग पार्टियों को जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने अपनी उपस्थित में रवाना किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने प्रशासन/पुलिस विभाग के अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अपने केन्द्र पर निष्पक्ष, शान्ति पूर्ण एवं निर्भीक मतदान कराना सुनिश्चित करें।

बूथ के बाहर एक समय पर हर प्रत्यासी का एक ही एजेन्ट रहेगा तथा कोई भी एजेन्ट आदि मोबाइल फोन आदि लेकर नहीं जायेगें एवं प्रत्यासी अपने बस्ते मतदान केन्द्र से 200 मीटर की दूरी पर एक मेज व दो कुर्सी के साथ बैठगें और मतदाता के अलावा किसी अन्य इस परिधि में प्रवेश न करने दें तथा कोविड-19 से सुरक्षा एवं बचाव के लिए सोशल डिस्टेसिंग के साथ मास्क अवश्य लगाये तथा मतदान केन्द्र पर आने वाले मतदाताओं से सोशल डिस्टेसिंग का शतप्रतिशत पालन करायें और सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं हैण्ड गल्प दिये जायेगें और जो मतदाता मास्क नहीं लगाये होगें उसे मतदान केन्द्र पर मास्क उपलब्ध कराया जायेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अपने पीठासीन अधिकारी के संपर्क में रहे और पार्टी रवाना होने से मतदान की समाप्ति तथा मतपेटी जमा कराते समय तक सभी पार्टी एक साथ रहेगी तथा कोई भी प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी किसी का आतिथ्य स्वीकार न करें और मतदान केन्द्र पर पूरी निगरानी रखें। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी लोग अपनी पोलिंग पार्टी के साथ ही जायेगें और पार्टी पहुंचने पर सभी कन्ट्रोल रूम को सूचित करेगें और मतदान के दौरान कोई भी मतदान केन्द्र छोड़कर नहीं जायेगें तथा शन्ति व्यवस्था का कड़ाई से पालन करायें। उन्होने सभी के लंच, पानी आदि की व्यवस्था मतदान केन्द्र पर करायी जायेगी तथा सभी पुलिस कर्मी मतदान के बाद अपनी पोलिंग पार्टी के साथ ही बस से सुरक्षित मत पेटियों को स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने के बाद ही निर्वाचन डियुटी से मुक्त किया जायेगा।

इसके उपरान्त जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मत पेटियां रखने के लिए जीआईसी कालेज हाल में बनाये गये स्ट्रांग रूम निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी जोनल अधिकारियों को निर्देश दिये कि सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पीठासीन अधिकारी के संपर्क में रहे और अपने क्षेत्र के समस्त मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर समस्त व्यवस्थायें कराना सुनिश्चित करें और पोलिंग पार्टियों के संबंध में अपर जिलाधिकारी से जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को बताया कि 10 पोलिंग पार्टी को रिर्जव में रखने के साथ मतदान कराने वाली समस्त 85 पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री के साथ रवाना किया जा रहा है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, पश्चिमी, समस्त उप जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं सीओ सिटी विकास जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – शिवहरि दीक्षित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *