mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

पुलिसकर्मी की बेटी को बदमाशों ने मारी गोली, मौत

शाहजहांपुर
जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक पुलिसकर्मी की बेटी की गोली मार दी और फरार हो गए। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज अपनी जांच शुरू कर दी है
पुलिस के मुताबिक, सुल्तानपुर निवासी मेहरबान अली शाहजहांपुर पुलिस लाइन में ऑपरेट के पद पर तैनात हैं। वह अपने परिवार के साथ सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला एमनजई जलालनगर में सईद के मकान में किराए पर रहते हैं। उनकी बेटी सना खान बीए की छात्रा थी।

वह और उसकी बहन जीनत सदर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर कालोनी में टारगेट सक्सेज प्वाइंटर में प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग भी करती थीं। शनिवार सुबह दोनों बहनें कोचिंग से घर वापस आ रही थीं। जैसे ही वह कोचिंग से निकलीं सामने से आए एक बाइक सवार दो बदमाशों ने सना पर फायरिंग कर दी और फरार हो गए। गोली सना के सिर में लगी और वह गिर पड़ी। जीनत का शोर सुनकर बाहर आए कोचिंग के छात्रों ने सना को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।