mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

इटावा: जसवंतनगर में कोहरे का कहर, कई वाहन टकराए एक दर्जन घायल !

जसवंतनगर/इटावा। घने कोहरे के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर सराय भूपत के निकट एक प्राइवेट बस समेत आधा दर्जन वाहन बुरी तरह आपस में टकरा गए जिससे दर्जनभर लोग घायल हुए हैं जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। विवरण के अनुसार सुबह 7 बजे के आसपास घना कोहरा छाया हुआ था इस कारण नजदीक का भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था तभी फल लादकर ले जा रहे एक लोडर से ट्रक टकरा गया इसके बाद एक वोल्वो प्राइवेट बस व कार एवं दो ट्रक आपस में भिड़ गए जिससे लोडर पलट गया उसमें सवार नरेंद्र पुत्र नाथूराम निवासी नगरिया जसोहन जसवंतनगर को कमर में चोट आई जबकि शिशुपाल पुत्र श्रीकृष्ण को हल्की चोटें आई हैं।

ट्रक में सवार रविंद्र पुत्र अनीस निवासी कंचमई खैरगढ़ फिरोजाबाद के सिर में चोट आई है। कमलेश पुत्र लायक सिंह निवासी नगला नंदा सिंगी फिरोजाबाद के पेट व पैर में चोट आई हैं। जबकि प्राइवेट बस में सवार शहजाद पुत्र नाज मोहन निवासी बनत शामली के सीधे पैर में फ्रैक्चर हुआ है। मुटेला परसार पुत्र नूरफेमन निवासी करंज दीनारा रोहतास बिहार के दोनों पैर घुटनों से फैक्चर हुए हैं और निरंजन शर्मा पुत्र रामकुमार निवासी अगिवास आरा बिहार, पिंटू गोस्वामी पुत्र हीरालाल निवासी रागहुता अमौना रोहतास बिहार, इकरार अहमद पुत्र नूर मोहम्मद निवासी बर्ली पूर्वी मुंबई समेत कुछ अन्य को चोटें आई हैं। जिनमें एक बस व ट्रक चालक दोनों को गंभीर हालत में बताया गया है। ट्रक चालक तो क्षतिग्रस्त हुए ट्रक में बुरी तरह फंसा हुआ था उसे किसी तरह बाहर निकाला गया फिलहाल स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इन सभी को उपचार हेतु इटावा जिला चिकित्सालय ले जाया गया है जहां इनका उपचार जारी है।


दुर्घटना की खबर मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी मस्सा सिंह, थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह, उपनिरीक्षक संजय सिंह, कासिफ हनीफ, कांस्टेबल सलमान खान इत्यादि तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाने में मदद की। दुर्घटना के कारण कई किलोमीटर तक हाईवे पर जाम लगा हुआ था अन्य थानों का फोर्स भी मौके पर पहुंचा और यातायात सुचारू कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *