mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी: महिला दिवस के अवसर मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित हुआ वृहद कार्यक्रम, प्रभारी मंत्री रहे मौजूद

बाराबंकी। जनपद में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान द्वारा जीआईसी आॅडीटोरियम बाराबंकी में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सीधा प्रसारण एलईडी वीडीयो वैन के माध्यम से प्रसारित कराया गया। सीधे प्रसारण के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने बधाई सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और समाज की प्रगति के लिए विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की समान भागीदारी आवश्यक है। हमारे इतिहास में अनेक महिलाओं के सन्दर्भ मिलते हैं जिन्होंने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से उपलब्धियों के उच्चतम आयाम स्थापित किये। वर्तमान समय में भी महिलाएं अपने विशिष्ट कार्यों से समाज को राह दिखा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं तथा बालिकाओं की सर्वांगीण प्रगति के लिए कृत संकल्पित है। इस उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के लिए प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान संचालित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज की आधी आबादी महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन तथा सशक्तिकरण के उद्देश्य से ‘मिशन शक्ति अभियान’ का प्रारम्भ शारदीय नवरात्रि से किया गया है। ‘अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर 08 मार्च, 2021 से अभियान के दूसरे चरण का शुभारम्भ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि थानों में महिला हेल्पडेस्क की स्थापना की गई है। ‘मिशन शक्ति अभियान’ के तहत जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

इस मौके पर प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि नारी शक्ति के सम्मान और पहचान के लिए हमारी सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे देश की महिलाएं लगातार कार्य कर रही है। हमारे देश की महिलाएं, बेटियां देश में नहीं बल्कि दुनिया में अपना व अपने देश का नाम रोशन कर रही है। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारे देश की महिलाओं ने बहुत ही अच्छा कार्य किया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा महिलाआंे के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक लाभकारी योजनाए संचालित की जा रही है।

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं द्वारा नारी सशक्तिकरण पर आधारित स्वागतगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद में लगातार विभिन्न विभागों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के प्रति महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक करने के साथ ही शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। कार्यक्रम का संचालन आशीष पाठक द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक कुर्सी साकेन्द्र प्रताप वर्मा, विधायक हैदरगढ बैजनाथ रावत़, विधायक रामनगर शरद अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, राज्य महिला आयोग सदस्य श्रीमती कुमुद श्रीवास्तव, जिलाधिकारी डाॅ0आदर्श सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती एकता सिंह, अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता, उपजिलाधिकारी अभय पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल मौर्य, अपर जिला सूचनाधिकारी सहित विभिन्न विद्यालयों की प्रधानाध्यापिकायें, शिक्षिकायें, छात्रायें उपस्थित रही।

जनपद बाराबंकी से नितेश मिश्रा की विशेष रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *